रक्षा बंधन पर सुंदर दिखने के लिए फॉलो करें शहनाज हुसैन की ये ब्यूटी टिप्स

रक्षा बंधन सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है जोकि इस साल 26 अगस्त रविवार के दिन मनाया जायेगा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 16, 2018 5:37 PM IST

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्यार और समर्पण  का अद्वुत त्यौहार माना जाता है जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर उनकी सेहत, स्वास्थ्य,लम्बी आयु  की कामना करती है तथा भाई उन्हें  पूरी  सुरक्षा का वचन देते  हैं / इस पावन त्यौहार में बहनें भारतीय सौंदर्य तथा परिधनों में काफी आकर्षक तथा सम्मोहक दिखाई देती है।इस पावन दिन जहाँ भाई नए अंदाज़ में दिखते हैं तो बहनें भी स्टाइलिश दिखने में कमी नहीं छोड़ती

इस विशेष त्यौहार में आप कुछ आर्युवैदिक ब्यूटी सीक्रेट्स की मदद से इस दिन को यादगार, जिन्दादिल तथा खुशनुमा बना सकती है। त्यौहारों के हर मौसम की तरह रक्षाबंधन में भी बहनें चमकीले तथा आकर्षक परिधानों तथा सौंदर्य प्रसाधनों से सज-धज कर आती है बरसात के मौसम में मनाए जाने वाले इस त्यौहार में चमकती तथा आभामान त्वचा पाने के लिए आपको त्यौहार से एक हफते पहले तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। बरसात के इस गर्म तथा आर्द्रता भरे वातावरण में त्वचा को रंगत तथा ताजगी प्रदान करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप त्यौहार में आकर्षण का केन्द्र बन सकती है।

तरबूज का जूस त्वचा की रंगत तथा ताजगी के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। तरबज के जूस से त्वचा के रूखेपन को भी रोका जा सकता है। यह त्वचा में कोमलता तथा प्राकृतिक चमक प्रदान करता है। तरबूज के जूस को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद ताजे तथा साफ पानी से धो डालिए।

फ्रूट मास्क:

केला, सेब, पपीता तथा संतरे को मिलाकर इस मिश्रण को आधा घंटा तक चेहरे पर लगाकर चेहरे को ताजे ठण्डे पानी से धो डालिए। यह त्वचा को ठंडक प्रदान करता है, मृतक कोशिकाओं को साफ करता है तथा त्वचा पर काले धब्बे को दूर करता है।

कुलिंज मास्क:- खीरे के जूस में दो चम्मच पाउडर दूध तथा अण्डें का सफेद भाग मिलाकर मिश्रण बना लें। इस पेस्ट को चेहरे तथा तथा गर्दन पर आधा घंटा तक लगाकर बाद में ताजे तथा साफ पानी से धो डालिए।

तैलीय त्वचा के लिए मास्क: एक चम्मच मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर आधा घंटा बाद चेहरे को साफ पानी से धो डालिए।

फेस्क मास्क लगाने के बाद दो काॅटनवूल पैड को गुलाब जल में भाीगोऐ तथा इन्हें आई पैड की तरह उपयोग कीजिए। काटनवूल पैड से गुलाब जल को निचोड़ कर इसे बन्द पलकों पर रखकर लेट जाऐं तथा आराम कीजिए। उपयोग में लाए गए टी-बैग भी सौन्दर्य में चार चांद ला सकते है। प्रयोग किए गए टी-बैग को गुनगुने पानी में भीगोकर पानी को निचोड़ लें तथा बाद में इन्हें आई-पैड की तरह उपयोग में लाऐं।

खुरदरे, उलझे तथा घुंघराले बालों को मुलायम तथा चमकदार करने के लिए क्रीमी हेयर कंडीशनर में साफ जल मिलाकर इसे स्प्रे बोतल में डाल दें। इस मिश्रण को बालों पर छिड़काने के बाद बालों को कंघी कर लें ताकि यह बालों पर पूरी तरह फैल जाए। बाद में एक घंटा बाद बालों को ताजे तथा साफ पानी से धो डालिए।

चित्रस्रोत: Shahnaaz Hussain,

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source