
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : February 17, 2025 7:13 PM IST
Rat ko Chehre Par Malai Lagane ke Fayde: दूध की मलाई सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह त्वचा ये जुड़ी कई समस्याओं को भी ठीक करती है। आप चेहरे पर दूध की मलाई लगा सकते हैं। यह विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं। मलाई त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करती है। अगर आप चेहरे पर दूध की मलाई लगाएंगे, तो इससे त्वचा की चमक बढ़ेगी। आप दूध की मलाई का इस्तेमाल क्लींजर के तौर पर कर सकते हैं। मलाई त्वचा की गहराई से सफाई करती है। आप रात को सोते समय भी चेहरे पर दूध की मलाई लगा सकते हैं। रातभर चेहरे पर दूध की मलाई रखने से कई त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। आइए, जानते हैं कि रात को चेहरे पर दूध की मलाई लगाने के फायदे (Benefits of Applying Malai on Face at Night)-
अगर आप चेहरे पर रोज रात को दूध की मलाई लगाएंगे, तो इससे त्वचा मुलायम और कोमल बनेगी। दूध की मलाई त्वचा को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट करती है। इससे रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा मिलता है। त्वचा को मुलायम बनाने के लिए आप रात को सोते समय चेहरे पर दूध लगाएं। आप इसे रातभर के लिए छोड़ सकते हैं। आप चाहें तो आधे घंटे बाद भी चेहरा धो सकते हैं।
अगर आपकी डल स्किन है, तो आप चेहरे पर दूध की मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर मलाई लगाने से त्वचा की चमक बढ़ती है। मलाई त्वचा को हाइड्रेट करती है। इससे त्वचा चमकदार और कोमल बनती है। रोज रात को चेहरे पर दूध की मलाई लगाने से त्वचा की चमक बढ़ती है। यह त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है।
दूध की मलाई सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए फायदेमंद होती है। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो भी आप दूध की मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध की मलाई त्वचा पर जलन और इरिटेशन का कारण नहीं बनती है। मलाई लगाने से मुंहासों और जलन जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।
अगर आपके चेहरे पर टैनिंग है, तो भी आप दूध की मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध की मलाई में लैक्टिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों को साफ करने में मदद करती है। मलाई त्वचा के कालेपन और टैनिंग को दूर करने में मदद करती है। अगर आप चेहरे पर मलाई लगाएंगे, तो इससे त्वचा की रंगत में सुधार होगा। मलाई लगाने से त्वचा निखरी हुई नजर आती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।