Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

उबालने से पहले रखें थोड़़ा सा कच्‍चा दूध , आएगा बहुत काम

कच्‍चा दूध एक बेमिसाल ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट है , इस तरह करें इस्‍तेमाल।

उबालने से पहले रखें थोड़़ा सा कच्‍चा दूध , आएगा बहुत काम
कच्‍चा दूध एक बेमिसाल ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट है , इस तरह करें इस्‍तेमाल। © Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Updated : September 8, 2018 4:38 PM IST

दूध घर आते ही हम सबसे पहले उसे उबालने लगते हैं। डॉक्‍टर भी मानते हैं कि पीने से पहले दूध को उबालकर कीटाणुमुक्‍त कर लेना चाहिए। इससे उसकी उम्र भी बढ़ जाती है यानी वह जल्‍दी खराब नहीं होता। पर क्‍या आप जानते है कि कच्‍चा दूध कितने काम आता है। ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट की दुनिया में यह बेमिसाल उत्‍पाद है।

ये है कच्‍चे दूध का महत्‍व 

खूबसूरत और ग्लोइंग चेहरा पाने के लिए लोग न जाने कौन-कौन से ब्यूटी उत्‍पादों का इस्तेमाल करते हैं। मगर जरूरत से ज्यादा कैमिकल युक्त चीजों का यूज करने से चेहरा खूबसूरत दिखने की बजाए और खराब होने लगता है। ऐसे में आप घर में पड़ी एक चीज का इस्तेमाल करके चेहरे की हर प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं। वह चीज है दूध।

Also Read

More News

दूध पीने से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती है, बल्कि यह चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद करता है। कच्‍चे दूध एक बेहतरीन क्‍लीन्‍जर होने के साथ ही ग्‍लोइंग स्किन में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें - थकावट से चेहरा हो गया है डल,  तो अपनाएं ये टिप्‍स

ऐसे करें इस्‍तेमाल

  • कच्चा दूध ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए बहुत बढ़िया स्किन टोनर है। स्किन टोनर बनाने के लिए दूध मे नींबू का रस मिलाकर 15 मिनट तक गर्दन पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो चेहरा गर्म पानी से धो लें। ऐसा करने से स्किन सॉफ्ट बनी रहेगी।
  • हर रोज बाहर निकलने पर स्किन टैन होना आम बात है। स्किन टैन रिमूव करने के लिए भी आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 5 से 6 बादाम को दूध में 1 घंटे के लिए भिगोकर रखें। फिर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट लगाने के बाद हल्का-हल्का रगड़कर उतारें।

यह भी पढ़ेें - लाजवाब ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट है शहद, जानें इसके फायदे

  •  गोरी स्किन पाने के लिए दूध में चंदन पाउडर मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।
  • मुंहासों की समस्या से राहत पाने के लिए 2 चम्मच मुलतानी मिट्टी में दूध और गुलाबजल मिलाकर लगाएं। रोजाना इस पेस्ट को लगाने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।
  • Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More