... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : April 25, 2018 11:58 AM IST
जब लोग मेरे अच्छे बालों की तारीफ करते हुए कहते हैं- 'तुम्हारे बाल सुंदर दिख रहे हैं' या 'ये बिखरे-बिखरे नहीं है', तो मैं सातवें आसमान पर पहुंच जाती हूं। मेरे बाल बहुत ज़्यादा उलझे और बिखरे हुए हैं, और बहुत पहले से ही मैं अपने छोटे-छोटे बालों को छुपाने की कोशिशें करती रही हूं। मेरे पास बहुत सारे एंटी-फ्रीज़ प्रॉडक्ट्स भी हैं, जो कभी काम नहीं आते और मैंने कई हेयर स्ट्रेटनर खरीद रखे हैं। मुझे पता है कि इस परेशानी से जूझनेवाली मैं अकेली नहीं हूं, मेरी सहेलियां और बहनें भी इसी तरह बिखरे बालों का दर्द महसूस करती हैं। अगर आपकी समस्या ऐसी ही है तो आप भी समझ सकती हैं कि रोज़-रोज़ मैं क्या-क्या परेशानियां झेलती हूं!
1. जिस दिन मैं अपने बाल धोती हूं, उस दिन मेरे बाल शेर के बालों जैसे दिखाई देते हैं।
2. शैम्पू करने के तीसरे दिन के बाद, यह थोड़े सेटल होने लगते हैं, लेकिन फिर उन्हें साफ करने का समय हो जाता है!
3. अपने बालों को स्टाइल करने के लिए कम से कम 45 मिनट का समय लगता है, लेकिन तैयार होने के बाद बाहर जाएं और 5 मिनट में बाल चिड़िया के घोंसले जैसे दिखने लगते हैं।
4. कुछ बाल आपकी कलाई पर हमेशा दिखते हैं।
5. मेरे सिर के अलावा भी बाल यहां-वहां दिखाई पड़ते हैं।
6. जिस दिन मेरे बाल अच्छे दिखते हैं, उस दिन मेरे बालों में कम से कम 15 बॉबी पिन लगाने की ज़रूरत पड़ती है।
7. हेयर स्टाइलिंग के लिए, मुझे हेयर स्प्रे की ज़रूरत सबसे ज़्यादा पड़ती है।
8. मैं उन लोगों में से हूं जिनके कंडीशनर की बोतल हमेशा मेरे शैम्पू से पहले खाली हो जाती है।
9. मैंने अपने बालों पर विभिन्न उत्पाद इस्तेमाल करती हूं और वे सब मेरे बालों को और बेजान बनाते हैं।
10. बरसात के मौसम में हर सुबह, मैं खुद के साथ बहस करती हूं कि क्या मुझे अपने बाल धोने की परेशानी उठानी चाहिए।
11. मेरे सिर पर हमेशा एक जूड़ा बना रहता है जिसे लोग 'मेरे फ्रिज़ी बालों का टोकरा' कहते हैं।
12. मेरे बालों को पहले सीधे होते हैं, तो कभी वेवी या उलझे-सुलझे, जो इस पर निर्भर करता है कि मैं उन्हें कैसे बांधती हूं।
13. चौड़े हेयरबैंड मेरे लिए ही बने थे।
14. बाल कटवाने के बाद बैंग्स उनपर काफी सुंदर दिखते हैं। एक बार शैम्पू कर लो और यहां सबसे ख़राब दिखनेवाले फ्रिंज और कर्ल दिखने लगते हैं।
15. बिखरे और कर्ली बालों वाली लड़कियां मेरी सहेली बनने के लिए पैदा होती हैं।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock