Advertisement

Priyanka Chopras की मॉम ने शेयर किया ग्लोइंग स्किन का नुस्खा, ये फेस पैक चमका देगी चेहरा

प्रियंका चोपड़ा की मॉम मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके एक स्पेशल फेस पैक की जानकारी दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Written By Ashu Kumar Das
Published : April 9, 2026 7:20 PM IST

डॉ. मधु चोपड़ा सालों से चेहरे पर बेसन और हल्दी का फेस पैक लगा रही हैं।

Priyanka Chopra mother reveals actor glowing skin secret DIY face pack: सोशल मीडिया के जमाने में आप भी हमेशा चेहरे को खूबसूरत, बेदाग और हेल्दी दिखाना चाहती हैं? चेहरे के दाग- धब्बे मिटाने के लिए आप बहुत सारे पैसे खर्च कर चुकी हैं? इसके बावजूद आपको रिजल्ट नहीं मिल रहा है, तो एक पल के लिए थम जाइए। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मॉम मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि चेहरे के लिए किसी महंगे प्रोडक्ट से ज्यादा घरेलू नुस्खे असरदार साबित होते हैं। डॉ. मधु चोपड़ा ने ऐसा ही एक आसान और असरदार DIY फेस पैक शेयर किया है, जिसे वह खुद भी इस्तेमाल करती हैं और प्रियंका भी इस पर पूरा भरोसा करती हैं। इस फेस पैक को डॉ. मधु चोपड़ा ने बेसन और हल्दी के साथ तैयार किया है। एक्ट्रेस की मॉम का कहना है कि बेसन और हल्दी का फेस पैक चेहरे को गहराई से साफ करके, त्वचा पर निखार लाता है। इससे विभिन्न प्रकार की स्किन प्रॉब्लम्स दूर होती हैं।

बेसन और हल्दी चेहरे पर लगाने से क्या फायदा होता है?

इंस्टाग्राम वीडियो में डॉ. मधु चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी किसी प्रकार के फेस वॉश या साबुन का इस्तेमाल नहीं किया है। वह हमेशा चेहरे पर बेसन और हल्दी को ही लगाती आई हैं। बेसन और हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह स्किन के पोर्स को साफ करके पिंपल्स, एक्ने और स्किन इंफेक्शन को रोकता है। इससे त्वचा को हेल्दी, मुलायम और चमकदार बनाए रखने में मदद मिलती है।

Advertisement

बेसन स्किन के पोर्स को अंदर से साफ करता है।

बेसन और हल्दी का फेस पैक कैसे बनाएं?

खास बात यह है कि डॉ. मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में इस बात की भी जानकारी दी है कि घर पर बेसन और हल्दी फेस पैक (Ghar Par Besan or Haldi ka Face Pack Kaise Banaye) बनाने का सही तरीका क्या है। अगर आप भी इस फेस पैक को घर पर बनना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए Step को फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement

बेसन और हल्दी फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

  1. बेसन- 1 चम्मच
  2. दही- 1 चम्मच
  3. मलाई-घर पर तैयार की गई
  4. हल्दी- एक चुटकी
  5. ठंडा दूध- 1 से 2 चम्मच

बेसन और हल्दी फेस पैक कैसे बनाएं

  1. सबसे पहले एक बाउल में बेसन को निकाल लें। बेसन में घर पर तैयार की गई मलाई को अच्छे से मिला लें।
  2. इसके बाद बाउल में एक चुटकी हल्दी, कच्चा दूध और दही को मिलाकर अच्छे से पेस्ट को तैयार कर लें।
  3. आपको इस मिश्रण को ऐसे तैयार करना हैं ताकि इसमें किसी प्रकार का लंप या गांठ न रह जाएं।

देखें VIDEO...

चेहरे पर बेसन और हल्दी का फेस पैक कैसे लगाएं?

  1. एक बार तैयार करने के बाद इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  2. इस फेस पैक को चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें।
  3. फेस पैक के सूखने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर सुखा लें।
  4. सबसे आखिरी में चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाकर हल्के हाथों से मसाज कर लें।

बेसन और हल्दी के फेस पैक को लगाने के बाद आपको अपना चेहरा पहले से ज्यादा ग्लोइंग नजर आने लगेगा। साथ ही, यह फेस पैक चेहरे के दाग- धब्बों को मिटाने में भी मददगार रहता है।

Highlights

  • डॉ. मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फेस पैक की जानकार दी है।
  • इस फेस पैक को बेसन- हल्दी से तैयार किया जाता है।
  • बेसन- हल्दी का फेस पैक मुंहासों को कम करता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।