गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग घमौरियों की समस्या से परेशान रहते हैं। घमौरियां उन्हें अधिक होती हैं, जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है। गर्मी में घमौरी होना एक आम समस्या है, जो सबसे ज्यादा गर्दन, पीठ पर होती है। कुछ लोगों में ये चेहरे, बांह और पेट पर भी हो जाती है। इसमें खुजली और जलन होती है, जो कांटे की तरह कई बार चुभता है। आप चाहते हैं कि घमौरियों से इस बार गर्मी में बचे रहें, तो अपने खानपान में कुछ चीजों को शामिल करना शुरू कर दें। कच्चा प्याज खाएं, क्योंकि कच्चा प्याज गर्मी से बचाता है। कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर भी आप घमौरियों को खुद से दूर रख सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी जिस तरह से त्वचा को खूबसूरत बनाती है, यह घमौरी की जलन और खुजली से भी छुटकारा दिलाती है। पांच चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लेप बनाएं। इस लेप को घमौरी पर दिन में एक-दो बार लगाएं। घमौरियां खत्म होने लगेंगी।
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से पाना है छुटकारा तो स्टीम जरूर लें, जानें स्टीम लेने के फायदे
सरसों का तेल
दो चम्मच सरसों के तेल में दो चम्मच पानी मिलाएं। इसे सुबह-शाम मालिश करने से घमौरियां दूर होने लगती हैं।
खीरा
खीरा शरीर को ठंडा रखता है। एक गिलास पानी लें। इसमें नींबू का रस डालें। इस पानी में खीरे के पतले टुकड़े भी काटकर डाल दें। अब इन टुकड़ों को घमौरियों वाले जगह पर लगाएं।
आम
कच्चा आम भी शरीर की गर्मी को दूर करने में सहायक है। कच्चे आम को गैस पर भून लें। अब इसके गूदे को शरीर पर लेप लगाएं। इससे घमौरियों की समस्या दूर हो जाती है।
त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है अखरोट, यूं करेंगी इस्तेमाल तो खिली-खिली दिखेगी त्वचा
बर्फ
बर्फ को घमौरियों पर लगाने से जलन और खुजली में आराम मिलता है।
नारियल तेल
नारियल तेल में कपूर मिलाएं। इस तेल से पूरे शरीर पर मालिश करें। घमौरियों से तुरंत मिल जाएगा छुटकारा।
नीम
नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें। इस पानी से तीन-चार दिन लगातार स्नान करें। घमौरियां दूर हो जाएंगी।
तुलसी
तुलसी की लकड़ी को पीसकर इसके चूर्ण का लेप घमौरियों पर लगाने से घमौरियों में आराम मिलता है।
सोने का तरीका भी बढ़ाता है झुर्रियों की समस्या, ऐसे करें सोते समय झुर्रियों से बचाव
Follow us on