... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 12, 2019 8:38 AM IST
छुट्टियों पर जाना हमारे स्ट्रेस लेवल को कम करता है। सर्दियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बहुत से लोग बनाते हैं।वेकेशन हमारी जिंदगी में कई सारी यादों को जोड़ती हैं। यह रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से शरीर और मन को सुकून भी पहुंचाती है, लेकिन हमेशा किसी ट्रिप पर अच्छा दिखना कभी-कभार काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसलिए हम आपको बता रहे हैं वेकेशन के आवश्य ब्यूटी किट। जिससे आप वेकेशन के दौरान खुद को ब्यूटीफुल रख सकती हैं।
ट्रिप पर अपने साथ किसी बीबी क्रीम को जरूर ले जाएं। फाउंडेशन के बोतलों की जगह आप इस एक बीबी क्रीम ट्यूब को सफर में साथ ले जा सकती हैं। ट्रैवल करने के दौरान आईलाइनर को साथ में ले जाना भी एक अच्छा विकल्प है, जिससे आंखों की थकावट को छिपाया जा सकता है। इनके अलावा कुछ लिपस्टिक, मसकरा और फेस क्लींजर भी साथ में जरूर लेकर जाए।
इसके साथ ही कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स को भी अपने साथ लें जिसका उपयोग उस वक्त साथ में न होने वाली किसी चीज के स्थान पर कर सकती हैं। जैसे कि लिपस्टिक का उपयोग आप ब्लश के स्थान पर कर सकती हैं। काजल को आईलाइनर की जगह लगा सकती हैं और कोन्टोरिंग के लिए आप आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आप समंदर किनारे कहीं जा रही हैं। जहां ऐसे स्थानों पर जहां हमेशा धूप रहती है और मौसम काफी ब्राइट रहता है। यहां स्किन को प्रॉपर क्लिंजिंग और मॉश्च्राइजिंग करने की जरूरत पड़ती है। वहां आप बीबी क्रीम का यूज कर सकती हैं और इससे आपको फाउंडेशन लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ हाईलाइटर के इस्तेमाल से आपका स्किन ब्राइट दिखगी। अब ब्राइट शेड की एक लिपस्टिक के साथ आप अपने लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं।
अगर आप पहाड़ों पर जा रही हैं तो इन ठंडे स्थानों पर ब्राइट ऑरेंज और पेस्टल कलर्स को ग्रे या ब्लैक आई शैडो के साथ पेयर किया जा सकता है। इसके साथ ही पर्पल या पेस्टल कलर की ही लिपस्टिक लगाएं, यह आपके लुक को एक बेहतर फिनिशिंग देगा।
(INPUT: IANS)