... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 16, 2020 1:50 PM IST
The natural properties of curd can help tame frizzy hair, leaving it smooth and manageable.
Hair Care Tips: स्वस्थ बालों के लिए उसकी केयर करना बहुत ही जरूरी होता है। बहुत से लोग अपने स्किन की केयर करते हैं, लेकिन बालों की नहीं। ऐसे में उनके बाल बेजान और रुखे हो जाते हैं। इसलिए बालों का केयर करना भी बहुत जरूरी होता है। बालों के लिए दही (Curd hair Pack) सबसे अच्छा माना जाता है।
दही में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन भी काफी पाए जाते हैं, जो बालों की कई समस्याओं को दूर करने में हमारी मदद करता है। दही में फैटी एसिड पाया जाता है, जो हमारे बालों को नरम करता है। इसके साथ ही शाइनी और मजबूत भी बनाता है। आज हम आपको दही के कुछ ऐसे हेयर पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपके बाल खूबसूरत और चमकदार बनेंगे। चलिए जानते हैं बालों के लिए दही पैक (Curd Hair Pack) बनाने का तरीका-
डैंड्रफ को दूर करने के लिए दही काफी अच्छा माना जाता है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो रुसी की समस्या को कुछ ही दिनों में दूर कर देता है। चलिए जानते हैं रूसी को दूर करने के लिए पैक बनाने की विधि-
एक बाउल से इसमें सभी सामाग्री को अच्छी तरह से मिलाएं। इस पेस्ट को ब्रश की मदद से लगाएं। करीब 40 मिनट तक इस पैक को बालों में लगाए रखें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए सप्ताह में करीब दो बार पैक जरूर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में डैंड्रफ की समस्या खत्म हो जाएगी।
धूल, मिट्टी की वजह से बाल सूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में दही का पैक आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं शाइनिंग के लिए कौन सा पैक बनाएं-
नीम की पत्तियों और गुड़हल के फूलों को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। इस पेस्ट में दही और संतरे का जूस मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने बालों में अच्छी तरह से लगाएं। इसे करीब 1 घंटे तक अपने बालों में लगा छोड़ दें। इसके बाद शैपू से अच्छी तरह से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए सप्ताह में दो बार जरूर लगाएं।