Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Best Ayurvedic Oils For Long Hair : लंबे और घने बाल भला कौन नहीं चाहता। इसके लिए लोग तरह-तरह के शैंपू और तेल का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे बलों के झड़ने की समस्या कम नहीं होती। आयुर्वेद में बालों को झड़ने से रोकने, स्वस्थ और घने बालों के लिए कई प्रकार के तेल बताए गए हैं। जिसके लिए आपको मार्केट में मौजूद तरह-तरह के केमिकल युक्त तेल लगाने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर पर तैयार आयुर्वेदिक तेल से ही आप अपने बालों को लंबा और घना कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस लेख में 5 आयुर्वेदिक तेल की रेसिपी, जो आपके बालों को लंबा बनाने में काफी असरदार हो सकते हैं।
भृंगराज को जड़ी-बूटियों का राजा भी कहा जाता है। इस तेल को लगाने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे बाल झड़ने और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से निजात मिल सकता है। इसके लिए भृंगराज की एक मुट्ठी पत्तियों को को तिल के तेल में डालकर अच्छे से उबालें। जब तेल आधा रह जाए इसे ठंडा करके छान लें। इस तेल से बालों में हल्के हांथ से एक से दो घंटे तक मसाज करें और धो लें।
आंवला के तेल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत करने के साथ ही बालों पतला होने से रोकता है। घरपर आंवला तेल बनाने के कई तरीके हैं
पहला तरीका- सबसे पहले आंवले को अच्छे से धो लें, इसके बाद इसे कद्दूकस करके इसका जूस निकालें और नारियल के तेल में मिक्स करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
दूसरा तरीका- आंवले को अच्छी तरह से सुखाकर इसका पाउडर बनाएं। पाउडर को ऑलिव ऑयल में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं।
Also Read : नारियल तेल में मिलाकर लगा लें बस ये एक चीज, कुछ ही दिनों में घुटनों तक लंबे हो जाएंगे बाल
ब्राम्ही ठंडा होता है। इस तेल को सिर में लगाने से दिमाग ठंडा रहता है। स्ट्रेस कम होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है। इसके लिए सबसे पहले नारियल और जैतून के तेल को धीमी आंच पर गर्म करें। इसमें एक बड़ा चम्मच भृंगराज पाउडर, आंवला पाउडर, शिकाकाई पाउड और भृंगराज पाउडर मिलाकर पांच से 10 मिनट तक गर्म करें। इसके बाद इसे ठंडा करके छान लें। अब आपका ब्राम्ही तेल तैयार है।
नारियल के तेल में करी पत्तों को मिलाकर लगाने से बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके लिए नारियल तेल को गर्म करें उसमें सूखे करी के पत्तों को डालें। 5-15 तक मध्यम आंच पर पकने दें। इसके बाद कमरे के तापमान पर ठंडा करके स्टोर करें और फिर जरूरत के हिसाब से अपने बालों में लगाएं।
नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो सिर को साफ करने और रूसी को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले पानी को गर्म के उपर दूसरा बर्तन रखें और उसमें जोजोबा ऑयल, नारियल और अरंडी का तेल डालें और नीम का पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। 15 मिनट तक गर्म करने के बाद उसे ठंडा करें। इसके बाद छानकर स्टोर करें, इसके बाद सप्ताह में 1 से 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।