Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेगनेंसी और स्किन केयर: जानें मीरा राजपूत ने कैसे की अपनी त्वचा की देखभाल

मीरा ने सलाह दी कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं ऑलिव ऑयल या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं जो कि बेहतरीन नैचुरल मॉश्चराइज़र्स हैं।

प्रेगनेंसी और स्किन केयर: जानें मीरा राजपूत ने कैसे की अपनी त्वचा की देखभाल

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 11, 2019 1:57 PM IST

मीरा राजपूत पहली बार खबरों में तब आयीं जब उनकी शादी अभिनेता शाहिद कपूर की के साथ होने वाली थी। लेकिन अब मीरा सोशल मीडिया पर अक्सर अलग-अलग कारणों से छायी रहती हैं। हाल ही में मीरा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गयीं। दरअसल मीरा ने लोगों को बताया कि प्रगनेंसी के दौरान उन्होंने अपनी स्किन का ख्याल कैसे रखा। इसके लिए उन्होंने बकायदा एक ऑनलाइन चैट सेशन रखा और लोगों ने उनसे जो भी सवाल पूछे उसका जवाब दिया। ऐसा ही एक सवाल था कि प्रेगनेंसी के दौरान उन्होंने अपनी स्किन का ख्याल कैसे रखा। आइए जानते हैं मीरा ने क्या स्कीन केयर सीक्रेट्स शेयर किए अपने फैंस के साथ-

नैचुरल ऑयल हैं बेस्ट मॉश्चराइज़र-

मीरा ने बताया कि जब वह पहली बार प्रेगनेंट हुईं तो उनकी स्किन काफी तेजी से रूखी हो रही है। मीरा मानती हैं कि वह मॉश्चराइज़र का इस्तेमाल ज़्यादा नहीं कर रही थीं और शायद उसी वजह से उनकी त्वचा की ड्राईनेस बढ़ती गयी। मीरा ने सलाह दी कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं ऑलिव ऑयल या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं जो कि बेहतरीन नैचुरल मॉश्चराइज़र्स हैं।

Also Read

More News

हेल्दी डायट ही है अच्छी स्किन का राज़-

पिम्पल्स की समस्या भी गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को बहुत परेशान करती है। इसके लिए मीरा राजपूत ने सही स्किनकेयर रूटीन फॉलो करने के साथ अच्छी डायट की सलाह दी। मीरा ने भी अपनी प्रेगनेंसी के दौरान अपने भोजन में प्रोटीन, न्यूट्रिएंट्स, हेल्दी फैट और ताज़ी फल-सब्ज़ियां खाने की बात स्वीकारी।

मीरा राजपूत नहीं करतीं ब्यूटी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल-

मीरा ने बताया कि वह किसी भी प्रकार के ब्यूटी प्रॉ़डक्ट्स के इस्तेमाल से बचतीं थी। हेल्दी स्किन के लिए वह हर दूसरे दिन पर कच्चे दूध से चेहरे की सफाई करती हैं। कच्चा दूध त्वचा पर काफी माइल्ड होता है और सौम्यता से आपके चेहरे की सफाई करता है। इससे डेड स्किन सेल साफ हो जाते हैं और चेहरे पर निखार आता है।

मुल्तानी मिट्टी है लाजवाब-

बातचीत के दौरान मीरा ने बताया कि स्किन केयर के लिए उन्होंने  मुल्तानी मिट्टी से बने पैक्स का भी इस्तेमाल किया जो कि वह हमेशा से करती रहीं थी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मीरा राजपूत की उम्र 25 वर्ष है और उनके दो बच्चे हैं। उनकी पहली संतान मीशा का जन्म 2016 में हुआ था और उनकी बेटे ज़ैन का जन्म 2018 में हुआ था।