प्रेगनेंसी में होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

प्रेगनेंसी के समय में महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 8, 2018 4:02 PM IST

प्रेगनेंसी किसी भी महिला की ज़िंदगी का एक खूबसूरत दौर होता है लेकिन इस 9 महिनों के समय में महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इन्हीं बदलावों में त्वचा से जुड़ी परेशानियां जैसी स्ट्रेच मार्क्स, ड्राई स्किन और पिम्पल्स भी हैं। प्रेगनेंसी में कई महिलाओं को मुहांसों की गंभीर समस्या हो जाती है जिसकी वजह से उनका चेहरा और स्किन धब्बेदार, बेनूर और बदरंग दिखने लगती है।

प्रेगनेंसी में पिम्पल्स से राहत दिलाने के लिए आप जितना हो सके नैचुरल तरीकों का इस्तेमाल करें क्योंकि यह आपकी स्किन के लिए काफी अच्छे होते हैं साथ ही केमिकल से भरे उत्पादों और क्रीम्स से आपकी समस्या बढ़ सकती है। मुंहांसों से राहत पाने का एक अच्छा तरीका है मुल्तानी मिट्टी। आप अपनी स्किन प्रॉब्लम्स से राहत पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक लगा सकती हैं।

  • यह फेस पैक बनाने के लिए 1-1 चम्मच कच्चा दूध, ऐलो वेरा जेल, हल्दी पाउडर, गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर और मुल्तानी मिट्टी लें।
  • इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स करें। पेस्ट अगर बहुत गाढ़ा हो इसतो इसमें थोड़ा दूध और डालें। आप चाहें तो इसमें दूध की जगह पानी का भी इस्तेमल कर सकते हैं।
  • इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए अपने  चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद  (या सूख जाने के बाद) इसे साफ पानी से धो लें।
  • मुल्तानी मिट्टी त्वचा को राहत दिलाती है और सूजन या जलन कम करती है।
  • मुल्तानी मिट्टी से त्वचा का चिपचिपापन कम होता है। इसीलिए आप इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाएं,ऑयली स्किन का चिपचिपापन कम होता है।
  • सर्दियों के मौसम में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल शहद या मैश किए हुए केले के साथ करें। इससे आपकी स्किन का रुखापन कम होगा।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source