होली खेलने से पहले स्किन और बालों में लगाएं एक्सपर्ट की बताई ये खास चीज, न चिपकेगा कलर स्किन रहेगी सेफ

Pre holi skincare: tips होली के केमिकल वाले आपका मजा न किरकिरा कर दें इसलिए एक्सपर्ट्स कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो आपकी स्किन, बाल और नाखूनों को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 7, 2023 12:42 PM IST

Skin and hair care tips for holi: रंगों से भरे होली का त्यौहार आ गया है, जिसके लिए हर कोई एक्साइटेड है। होली मनाने का तरीका हर किसी का अलग-अलग होता है, कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर होली खेलते हैं तो कुछ लोगों को अपने घर में ही होली खेलना पसंद होता है। लेकिन एक चीज हर किसी में कॉमन होती है और वह है स्किन प्रॉब्लम्स। कुछ लोगों के साथ तो हर बार ऐसा ही होता है, वे मजे-मजे में होली खेल तो लेते हैं लेकिन बार में रंग छुड़ाने में उन्हें बड़ी दिक्कत आती है और साथ ही कई बार ये रंग स्किन प्रॉब्लम्स भी पैदा कर देते हैं। दरअसल, आजकल होली के रंगों में कई ऐसे केमिकलों की मिलावट आने लगी है, जो आपकी स्किन के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। यही कारण है कि जिन लोगों को स्किन सेंसिटिव नहीं है, यहां तक कि उन्हें भी इन रंगों से दिक्कत होने लगती है। इसलिए सबसे ज्यादा फायदेमंद यही है कि होली खेलने से पहले ही किसी स्किन एक्सपर्ट से सलाह ली जाए। इस लेख में हम आपको एक्सपर्ट्स के बताए कुछ खास टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप होली के दौरान अपनी स्किन को सुरक्षित रख सकते हैं -

फेस ऑयल से करें मसाज (Face oil massage)

होली के रंगों में सबसे ज्यादा चेहरे की स्किन ही खराब होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि होली के रंग सबसे ज्यादा चेहरे पर ही लगाए जाते हैं और दूसरा चेहरे की स्किन थोड़ी ज्यादा सेंसिटिव होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार यदि आप होली से पहले वाली रात को फेस ऑयल से चेहरे को मसाज करती हैं, रंगों का स्किन पर प्रभाव काफी हद तक कम हो सकता है। फेस ऑयल से स्किन अच्छे से मॉइस्चराइज हो जाएगी और फिर अगले दिन बहुत ही कम कलर एब्जॉर्ब हो पाएगा।

होठों पर लगाएं रात भर बटर (Butter for lips)

कुछ लोग रंग लगाते समय ये नहीं देखते कि वे कहां लगा रहे हैं और आंख, कान, नाक और मुंह हर जगह रंग चला जाता है। इस कारण अगले दिन से ही होंठ फटने की समस्या होने लगती है। होली से अगले दिन कई लोगों के होठ फटने लगते हैं, तो कुछ लोगों को दाने आने लगते हैं। इसलिए होली से एक रात अपने होठों पर खूब बटर लगाएं और इसे रातभर लगा रहने दें। आपके होठ रात भर बटर को अवशोषित करते रहेंगे और सुबह तक मॉइस्चराइज हो जाएंगे। मॉइस्चराइज्ड लिप्स बहुत कम कलर को एब्जॉर्ब कर पाते हैं।

नाखूनों का रखें खास ध्यान (Nail care tips)

सिर्फ चेहरे का ही नहीं बल्कि हाथों का भी खास ध्यान रखना जरूरी होता है। कुछ रंग इतने जिद्दी होते हैं कि वे नाखून के नीचे की स्किन से उतरने का नाम ही नहीं लेते हैं। इसलिए उनके लिए भी कुछ खास तैयारियां करने की जरूरत है। होली से पहले वाली रात को ही नाखून पर अच्छी क्वालिटी की नेल पॉलिश लगा लें, जो नाखून को रंग से बचाएगी। साथ ही नाखून के आसपास की त्वचा पर अच्छी क्वालिटी वाला लोशन लगाएं, ताकि रंग के कारण नाखून के आसपास की त्वचा फटने न पाए।

बालों में करें ऑयल मसाज (Oil massage for hair)

होली के रंगों का असर सिर्फ स्किन पर नहीं बल्कि बालों पर भी बहुत होता है और इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। होली से पहले अपने बालों को रंगों के लिए पूरी तरह से तैयार कर लें और पहली रात को ही अच्छे से ऑयल मसाज कर लें। मसाज करने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल करें और सुबह धोएं नहीं। साथ ही आपको इस बात का ध्यान भी रखना है कि होली से एक दिन पहले शैंपू न करें। बालों में जितना ऑयल रहेगा उतना ही कम बालों में कलर असर डाल पाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source