Hair fall Prevention: रोकना है हेयर फॉल तो करें इन 2 आसनों का अभ्यास, डिप्रेशन और मोटापा भी रहेगा दूर

योग आसनों के अभ्यास से आपको एकसाथ कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। हेयर फॉल या बालों की झड़ने की समस्या में भी कुछ आसनों का अभ्यास मददगार साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 29, 2024 12:47 PM IST

Yoga for hair fall control: हेल्थ को इम्प्रूव करने और हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाव के लिए योग आसनों के अभ्यास की भी सलाह दी जाती है। वेट लॉस से लेकर ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कंट्रोल करने और मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए अलग-अलग तरह के योग आसनों के बारे में बताया जाता है। योगाभ्यास से जहां बीमारियों और हेल्थ प्रॉब्लम्स से जुड़े लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद (effects of practising various yoga poses) होती है वहीं, योग आसनों के अभ्यास से आपको एकसाथ कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। हेयर फॉल या बालों की झड़ने की समस्या में भी कुछ आसनों का अभ्यास मददगार साबित हो सकता है। (Yoga practising health benefits in hindi)

क्या योग की मदद से कम हो सकता है हेयर फॉल?

हेयर फॉल, हेयर थिनिंग और बालों से जुड़ी अन्य सभी समस्याओं के लिए शरीर में अलग-अलग स्थितियां कारण (causes of hair problems) होती हैं। जैसे प्रोटीन की कमी, तनाव (stress), अनिद्रा और क्रोनिक बीमारियां। योग आसनों की प्रैक्टिस करने से इन समस्याओं से आराम मिलता है जिससे बालों की हेल्थ पर पड़ने वाले दुष्परिणाम भी कम होने लगते हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही योग आसनों के बारे में जो हेयर फॉल रोकने और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं।

बालासन (Balasan or Child's Pose)

यह योग आसन आसान और असरदार माना जाता है। बालासन के अभ्यास से दिमाग को आराम मिलता है और मेंटल हेल्थ भी बेहतर बनती है। बालों की ग्रोथ बढ़ानी हो या बालों के झड़ने की समस्या से निजातपानी हो आप किसी ट्रेनर की देखरेख में बालासन (Child's Pose) का अभ्यास कर सकते हैं।

बालासन के अभ्यास का तरीका (How to practice balasan or child's pose)

  • किसी जगह मैट या चटाई बिछाएं। फिर वज्रासन की मुद्रा में बैठें।
  • अब गहरी सांस खींचे और सांस लेने के साथ-साथ अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं।
  • धीरे-धीरे सांस को बाहर छोड़ें और उसके साथ ही आगे की तरफ झुकें।
  • धीरे-धीरे अपनी हथेलियों को जमीन पर ले जाएं।
  • अपना सिर जमीन पर रखें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहें।
  • धीरे-धीरे शरीर को ऊपर ले जाएं और पहले जैसी मुद्रा में बैठें।

भुजंगासन (Bhujangasana or Cobra Pose )

बालों से जुड़ी समस्याओं से आराम पाने के लिए भुजंगासन के अभ्यास को भी बहुत लाभकारी माना जाता है। भुजंगासन का अभ्यास महिलाओं से जुड़ी कई बड़ी समस्याओं को कम करने के लिहाज से भी असरदार है।

भुजंगासन के अभ्यास के कुछ बड़े फायदे

  • यह साइटिका के दर्द से आराम दिलाता है।
  • अस्थमा के मरीजों को भी भुजंगासन के अभ्यास से फायदा होता है।
  • फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं भी भुजंगासन के अभ्यास से कम होती हैं।
  • महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या कमकरता है।
  • यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है जिससे स्किन पर भी ग्लो आता है।

भुजंगासन के अभ्यास का तरीका

  • जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें।
  • फिर अपने हाथों को चेस्ट के पास ले जाएं और हथेलियों को छाती के नीचे रखें।
  • अब गहरी सांस लें और धीरे-धीरे अपनी नाभि को ऊपर उठाएं। जितना हो सके उतना ऊपर की तरफ शरीर को उठाने की कोशिश करें।
  • अब आसमान की तरफ देखें और कुछ देर इसी मुद्रा में बने रहें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source