थकान मिटाने और फुर्ति के लिए एक अच्छा स्नान किस तरह कारगर हो सकता है यह बताने की वैसे कोई खास ज़रूरत नहीं। दफ्तर से लौटने के बाद गर्म पानी से नहाने से शरीर को बहुत आराम मिलता है। तो वहीं अगर आप कभी स्पा लेने जाएं तो जो सूकून आपको मिलता है वह कई दिनों तक दिमाग, शरीर और हमारे मूड को अच्छा बनाए रखता है। दरअसल यह असर उन जड़ी-बूटियों का है जो स्पा के दौरान इस्तेमाल की जाती हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही चीज़ों के बारे में जो आसानी से मिल भी जाती हैं और आप इसे अपने नहाने के पानी में मिलाकर खुद को तरोताज़ा कर सकते हैं।
नहाने के पानी में मिलाएं ये चीज़ें-
तुलसी-तुलसी के पत्ते पानी में मिलाकर नहाने से काफी आराम मिलेगा। तुलसी एंटी-बैक्टेरियल होती है और इसीलिए यह खुजली या एक्ज़िमा जैसी त्वचा से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाती है।
कैमोमाइल- अगर आप दिनभर काम करके थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो आप पानी में कैमोमाइल के फूल मिला सकते हैं। इस फूल की मधुर गंध से आपकी दिनभर की थकान मिट जाएगी।
सेज के पत्ते-वर्कआउट के बाद नहाने के लिए पानी में सालविया या सेज के पत्ते मिलाएं। इससे मांसपेशियों का दर्द कम होता है। ये जीवाणुरोधी है और त्वचा में संक्रमण नहीं होता।
पुदीना-आप अपने पानी में पुदीने की पत्तियां डालकर नहा सकते हैं। यह आपको घर में स्पा जैसा आनंद देगा। पुदीने की पत्तियां केवल आपकी त्वचा को हेल्दी नहीं बनाएंगी बल्कि आपके मन को भी तरोताज़ा कर देंगी।
पार्सली -इसके पत्ते मांसपेशियों की ऐंठन को कम करते हैं और आपको अकड़न से आराम मिलता है।
रोज़मेरी - ये पत्ते पानी में मिलाकर नहाने से आपके शरीर का दर्द दूर होगा। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और दर्द कम होता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.