
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 15, 2020 8:14 PM IST
आलू का रस लगाने के फायदे।
Potato Juice for Skin Problems: आलू (Potato benefits) एक ऐसी सब्ज़ी है जिसे, भारतीय रसोइयों में सबसे पहले स्टोर किया जाता है। दिन में एक बार आलू से बनी सब्ज़ी या कोई और डिश तो खायी ही जाती है। खैर आलू जिस तरीके से थाली में स्वाद जोड़ने का काम करती है। ठीक वैसे ही यह ब्यूटी प्रॉब्लम्स को कम करने में भी मदद करता है। ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन आलू को सुंदरता बढ़ाने वाली सब्ज़ी बताती हैं। स्किन की ऐसी ही कुछ ब्यूटी बेनिफिट्स (Potato Juice for Skin Problems) के लिए आलू के इस्तेमाल के तरीके लिख रहे हैं हम यहां-
आलू के छिलके को ब्लैंड कर चेहरे पर कुछ समय तक हल्की-हल्की मसाज कीजिए तथा इसके बाद ताजे, सापफ पानी से धे डालिए। इससे त्वचा को साफ रखने तथा काले ध्ब्बों को साफ करने में मदद मिलेगी। (Potato Juice for Skin Problems in hindi)
आधे आलू के रस में एक अण्डे का सफ़ेद हिस्सा मिला कर मिश्रण बना लें तथा इस मिश्रण को चहरे पर आधा घण्टा तक लगा कर चेहरे को साफ ताजे पानी से धो डालिये। इससे, चेहरे के छिद्रों में कसाव आएगा तथा आप जवां दिखायी देंगे।
आधे आलू रस में दो चम्मच दूध मिलाकर बने मिश्रण को कॉटन की मदद से पुरे चेहरे तथा गर्दन पर लगाइये। इस मिश्रण को आधा घंटे बाद पानी से साफ करें। इसे हफ्ते में दो बार लगाने से चेहरे की त्वचा में ताजगी तथा यौवनता का अहसास होता है।
आलू से त्वचा पर काले दाग ध्ब्बों को हल्का किया जा सकता है। इसे, बहुत पहले से ही त्वचा में खाज, खुजली जैसी परेशानियों से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसीलिए डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल निश्चिंत होकर किया जा सकता है।
Dark Spots Home Remedies: चेहरे के काले धब्बों को कम करता है आलू का रस, इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल
आलू जूस को प्रतिदिन चेहरे तथा बाहर त्वचा पर लगाकर 20 मिनट बाद ताजे साफ पानी से धे डालिए। इससे चेहरे की झुर्रियां खत्म हो जाएगी तथा चेहरे पर यौवनता लौट आएगी।