रूसी और झड़ते बालों से हैं परेशान तो लगाएं आलू का रस, जानें इस्‍तेमाल करने का तरीका

आलू का रस ना सिर्फ त्वचा को हेल्दी रखता है, बल्कि ये बालों को भी मजबूती देता है। बारिश के मौसम में आपके बाल बहुत अधिक टूट रहे हैं, तो आलू का रस (Potato juice benefits) अप्लाई करना शुरू कर दें। जानिए, आलू और इसका रस किस तरह से बालों के लिए है हेल्दी...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 14, 2020 12:42 PM IST

Benefits of Potatoes For Hair: आलू (potato) का सेवन हर दिन आप करते होंगे। इसके बिना कोई भी सब्जी अधूरी सी लगती है। घर में हरी सब्जी ना भी हो तो झटपट आलू से कुछ बना लिया जाता है। आलू में कई पोषक तत्व होते हैं जैसे कैल्शियम, फास्फोरस, मैगनीज, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी 6, सी आदि। ये सभी शरीर को काफी फायदा पहुंचाते हैं। आलू के साथ ही आलू का रस भी हेल्दी होता है खासकर बालों और त्वचा के लिए। आलू का रस चहरे की झुर्रियों (potato for skin care) को कम करता है। त्वचा पर चमक लाता है। यदि आपके बाल बहुत अधिक टूटते हैं, तो आलू का रस (Potato juice benefits) अप्लाई करना शुरू कर दें। जी हां, आलू का रस बालों को स्वस्थ रखता (Potato Juice Benefits for Hair) है। जानिए, आलू और इसका रस किस तरह से बालों के लिए है हेल्दी (Benefits of Potatoes For Hair in hindi)...

आलू का छिलका है बालों के लिए फायदेमंद

आप आलू का छिलका (Potato peel) फेंके नहीं। आलू के छिलके से हेयर पैक बनाकर बालों में लगाएं। इससे सफेद बाल काले बन (Potato Juice Benefits for Hair in hindi) जाते हैं। आलू का रस रूसी और झड़ते बालों की समस्या को भी कम कर देता है।

बालों के लिए आलू के रस के फायदे

यदि मानसून में आपके बाल हद से ज्यादा झड़ रहे हैं, तो बिना देर किए आलू का रस अप्लाई करें। इस जूस से रूसी की समस्‍या भी दूर होती है। आलू का रस बेजान बालों में जान डालने के लिए काफी (Home remedies for hair fall in hindi) है। इससे बालों में शाइन आने के साथ ही ये जड़ों से मजबूत बनते हैं।

रूसी से छुटकारा पाने का बेस्ट उपाय है आलू का रस

कई लोग बालों में रूसी (Hair dandruff) होने की समस्या से काफी परेशान रहते हैं। लाख हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी लाभ नहीं होता है। ऐसे में आप कुछ दिन आलू का रस स्कैल्प पर लगाकर देखें। ऐसा करने से ना सिर्फ रूसी से बल्कि रूखे-बेजान बालों से भी पीछा छूटेगा। इसके लिए आधा कटोरी आलू का रस लें। इसमें 1-2 चम्‍मच एलोवेरा जेल, 2 चम्‍मच नींबू का रस मिलाकर बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। इसे आधा घंटा लगा रहने दें। उसके बाद बालों को धो लें। रूसी की समस्या दूर हो जाएगी।

यूं करें बालों में आलू का रस अप्लाई

जिनके बाल अधिक झड़ते हैं, उन्हें आलू का रस (balon ke liye aloo ke juice ke fayde) जरूर लगाना चाहिए। इसके लिए एक से दो आलू का रस (Aloo ka ras) निकाल लें। इसके लिए आप आलू को मिक्सी में ब्लेंड कर सकते हैं। अब रस में 1 चम्‍मच शहद, 1 अंडे की सफेद जर्दी मिलाएं। इस मिश्रण को मिक्स करके बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। 1 घंटा लगा रहने दें। अब बालों को पानी से धो लें। इन नुस्खे को एक से दो महीना जरूर ट्राई करें। आपको फर्क दिखने लगेगा।

Benefits of Potatoes For Skin: चेहरे पर आलू का रस लगाने के फायदे

बच्चों में बाल गिरने के कारण, लक्षण और उपचार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source