बच्चे को जन्म देने के बाद जो बात महिलाओं को सबसे ज़्यादा परेशान करती है वह है प्रेगनेंसी के बाद बालों को झड़ने से बचाने के लिए क्या किया जाए? सेलेब न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने कुछ टिप्स बतायीं जो बच्चे के जन्म के बाद बालों को झड़ने से बचाने के लिए मददगार साबित हो सकती हैं। ये टिप्स आसान तो हैं ही साथ ही इनका नतीज़े भी काफी अच्छे हैं।
नारियल हमारे बालों के लिए काफी अच्छा है। यही वजह है कि केरला ( जहां के लोगों के भोजन में नारियल का बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है) वहां की महिलाएं सुंदर बालों की धनी होती हैं। नारियल में सैचुरेटेड फैट होते हैं जो सिर की त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और बालों को दोबारा उगने में मदद करते हैं। इसलिए नारियल पानी पीने के बाद उसकी मलाई ज़रुर खाएं।
काजू भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।अच्छे बालों के लिए और तरीका है रोज़ाना एक मुठ्ठी काजू खाना। जी हां, काजू आयरन और मैग्नेशियम से भरपूर होते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाओं के शरीर में मिनरल्स और विटामिन की कमी हो जाती है और इसी वजह से बच्चे के जन्म के बाद उनके बाल झड़ने लगते हैं।
इसी तरह अपने बालों को मज़बूत बनाने के लिए आप तिल या सेसमी के दाने और तेल को अपने भोजन में शामिल करें। तिल में मैग्नेशियम और कैल्शियम होते हैं जो बालों के विकास में मदद करते हैं।इसीलिए चावल ज़रूर खाएं।
डिलिवरी के बाद वजन बढ़ने के डर से चावल खाना पूरी तरह से बंद ना करें। चावल बालों के लिए अच्छा होता है। चावल में ऐसे विटामिन्स होते हैं जो बालों को स्वस्थ बनाते हैं।
हेल्दी डायट भी काफी अहम है। इसके अलावा रुजुता सप्ताह में एक बार बालों की तेल से मालिश करने की भी सलाह देती हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.