मुंहासों को फोड़ने से होंगे कई नुकसान, अपनाकर ये घरेलू नुस्खे पाएं खूबसूरत त्वचा

मुंहासों को दूर करना चाहती हैं, तो चंदन और हल्दी पाउडर का पेस्ट दूध के साथ मिलाकर तैयार करें। इससे आपको पिंपल्स में काफी फायदा होगा।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : September 4, 2018 6:00 PM IST

अक्सर किशोरावस्था में मुंहासों की समस्या शुरू हो जाती है। जिनकी त्वचा ऑयली या संवेदनशील होती है, उन्हें मुंहासे और त्वचा पर फोड़े-फुसियों की समस्या अधिक होती है। कुछ लड़कियों की आदत होती है कि वे दिन भर मुंहासों को हाथ से छूती रहती हैं या फोड़ देती हैं। पिंपल्स या मुंहासे आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खासकर के यंग जेनरेशन के लिए आम समस्या बनी हुई है। पिंपल्स को फोड़ने के कई नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आप भी मुंहासों की परेशानी से जुझ रहे हैं, तो इन्हें फोड़ने से बचें वरना चेहरे पर दाग पड़ सकते हैं। कुछ मामलों में इंफेक्शन भी हो सकता है।

जानें मुंहासों को फोड़ने के नुकसान

- सबसे पहले आपको बता दे कि पिंपल को फोड़ने से उनके अंदर से निकलने वाला पानी आपकी त्‍वचा के आसपास के ऊतकों में चला जाता है। जिससे उस जगह पर कई सारे रोगाणु फैलने के चांस काफी बढ़ जाते हैं जिससे भयंकर इंफेक्‍शन होने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।

- आपको बता दें कि आप जब आप पिंपल को फोड़ते हैं, तो उस पिंपल की जगह आपके चेहरे पर एक गहरा घाव बन जाता है। जिससे वह घाव वक्त के साथ-साथ बढ़ता ही चला जाता है और एक दाग का रूप ले लेता है।

गर्दन का कालापन हटाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

- पिंपल फोड़ने से आपके चेहरे पर लाल रंग के दाग बन जाते हैं, जो कि कई दिनों तक फूले हुए नजर आते हैं। जिन्हें आप लाख कोशिशें के बावजूद भी मेकअप से भी नहीं छुपा पाते हैं।

- सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अगर आप चेहरे पर से एक पिंपल को फोड़ती हैं तो एक पिंपल फोड़ने से चेहरे पर दूसरा पिंपल जल्‍दी ही निकल जाता है।

मुंहासों को दूर करने के घरेलू नुस्खे

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हो रहे हैं तो आपको कुछ घरेलू उपायों को आजमाना चाहिए। जिससे वह जल्दी से जल्दी सही ठीक होना शुरू हो जाएंगे।

पुरुष भी पा सकते हैं साफ-सुथरी और हेल्दी स्किन, बस करने होंगे ये काम

1 आप पिंपल्स को रोकना चाहती हैं तो आपको चंदन और हल्दी पाउडर का पेस्ट दूध के साथ मिलाकर बनाना चाहिए। इससे आपको पिंपल्स में काफी फायदा देखने को मिलेगा। वहीं पानी के साथ घिसा हुआ जायफल भी एक्ने और पिंपल पर लगाने से भी पिंपल्स में काफी फर्क देखने को मिलता है।

2 दादी नानी के नुस्खे कभी अगर आपने पढ़े तो आपको जरूर पता होगा की ग्वारपाठे के रस के नियमित सेवन से भी त्वचा के कई रोग खत्म हो जाते हैं। ग्वारपाठे का रस सीधे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है। इसे आधा कप सुबह शाम लेना चाहिए। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि गर्भवती महिलाएं इसका सेवन न करें।

3 जिन्हें मुंहासों की परेशानी है उन्हें रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। उनको चाहिए कि वह एक चम्मच खीरे के रस में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा लें और आधे घंटे बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

4 पिंपल्स में एक चाय के चम्मच भर जीरे का पेस्ट भी काफी कारगार साबित होता है। जिनके पिंपल्स हो उन्हें इस पेस्ट को करीब चेहरे पर एक घंटे तक लगा रहने देंना चाहिए।

पाना है ग्लोइंग स्किन, तो लगाएं मौसमी से बना फेस पैक

5 मुंहासों को ठीक करने के लिए गुणकारी नीम भी काफी फायदेमंद है। चेहरे पर नीम का फेस पैक लगाएं। नहीं तो ताजी नीम की पत्तियां और चंदन पाउडर का लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर चेहरा ठंडे पानी से धो लें। जिससे आपको काफी आराम मिलेगा।

6 मुंहासों की समस्या है, तो डायट पर भी ध्यान दें। आपका डायट रुटिन बिगड़ा हुआ है तो उसे तुरंत सुधार लें। ऑयली फूड को खाने से बचें। फल और सब्जियां ज्यादा मात्रा में खाएं। साथ ही ढेर सारा पानी पीएं। इससे आपके शरीर की गंदगी भी बाहर निकल जाएगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source