क्या है 'पॉप आर्ट' मेकअप जो आजकल बहुत चलन में है, जानें

कुछ बेसिक चीजों का ध्यान रखकर आप भी पॉप आर्ट मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : September 2, 2018 9:57 AM IST

अगर बात मेकअप द्वारा अलग-अलग तरह लुक अपनाने कि करें तो आए दिन इसके तरीकों में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते ही रहते हैं। महिलाएं आए दिन अपने लुक में नए-नए मेअकप द्वारा कई तरह के बदलाव करती रहती हैं, लेकिन अब आपको हम जिस मेकअप के बारे में बताने जा रहे हैं वो एक दम नया है और इस समय ट्रेंड में भी है जिसका नाम है पॉप आर्ट। इसे खासतौर से गालों पर किया जा रहा है।

यह वाइब्रेंट लुक है और थीम पार्टी में आपको एक अलग तरह का लुक देता है। बस कुछ बेसिक चीजों का ध्यान रखकर आप इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं। अब इस मेकअप को आजमाने के तरीकों के बारे में जानते हैं स्टेप बाई स्टेप।

स्टेप 1

सबसे पहले फेस पर प्राइमर और फाउंडेशन लगा लें। फेस पर किसी भी तरह की लाइंस होंगी, वह इससे छुप जाएंगी। इस के बाद गदर्न और फेस पर फाउंडेशन लगाएं।

स्टेप 2

कैट आई ड्रॉ करें। इसके लिए आपको जरूरत है काजल पेंसिल की। काजल पेंसिल से आंखों से बाहर तक आउट लाइन बनाएं।

स्टेप 3

आईब्रो का जो शेप है, उसी के मुताबिक आईब्रो से बाहर निकालकर उसका फ्रेम क्रिएट करें। इसमें आपको अपनी नेचुरल शेप से बाहर निकलाकर आउट लाइन बनानी है। इसके लिए ब्लैक पेंसिल लाइनर का प्रयोग करें।

स्टेप 4

ऐसी जगहों पर जहां फेस कट्स बने हों, आप वहां पर पेंसिल से फेस पर ब्लैक लाइन बनाएं।

स्टेप 5

आईलैशेज को ड्रॉ करें। अपर और लोअर आईलिड्स को ब्लैक लिक्विड लाइनर से ड्रॉ करें। डीप आईलिड को ब्लैक आईलानर से स्ट्रोक करें।

स्टेप 6

रेड डॉट्स बनाएं।

स्टेप 7

ब्लैक लाइंस से लिप्स को सजाएं। डार्क लगाएं। इससे मेकअप पूरी तरह उभरकर आएगा।

स्टेप 8

लिप्स के बीच में वाइट डॉट्स बनाएं।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source