... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : June 24, 2020 3:06 PM IST
चेहरे की झुर्रियों और दाग-धब्बों को मिटाए अनार टोनर, जानें कैसे करें तैयार
Pomegranate Toner : स्किन की देखभाल करना जरूरी होता है, क्योंकि एक छोटी सी भी गलती स्किन को प्रभावित कर देती है और कई त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण भी (Skin Toner) बनती है। खाने की अस्वस्थ (Unhealthy Diet) आदतें, खराब दैनिक दिनचर्या, प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण त्वचा (Skin Problem) पर कई समस्याएं हो जाती हैं जैसे- पिंपल्स, मुंहासें और दाग-धब्बे। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जिनमें मौजूद केमिकल त्वचा को (Pomegranate Toner ) नुकसान पहुंचाती हैं।
ऐसे में आप त्वचा के लिए अनार से बनें टोनर (Pomegranate Toner ) का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि टोनर (Skin Toner) में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा को पुनर्जिवित कर देता है और मुलायम बनाने में भी मदद (Pomegranate Toner ) करता है।
अनार (Pomegranate Toner) में विटामिन-सी होता है। अनार में एंटी-एजिंग (Anti Aging) होता है जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करती हैं। अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की कई समस्या (Skin Problems) जैसे- सूजन, जलन, खुजली और लालीपन को कम करता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को भी कम करता है। अनार में प्राकृतिक गुण होता है जो त्वचा की रंगत को भी बढ़ाता है और त्वचा के कोलेजेन को (Pomegranate Toner) बूस्ट करता है जो लचीलापन को बढ़ाता है।
एक बर्तन में पानी लें और उसे थोड़ी देर गर्म होने दें। जब पानी उबल जाए तो उसमें ग्रीन-टी बैग डालें और 2 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें और टी-बैग को निकाल दें। ठंडा होने के बाद उसमें गुलाब जल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब अनार का जूस निकालें और उसे उबले हुए पानी में मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में डाल लें।
इस टोनर को रुई पर डालें और उसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं या फिर आप इसे अपने चेहरे और गर्दन पर सिर्फ स्प्रे करें और फिर हल्के हाथों से मसाज करें और सूखने के लिए छोड़ दें। अपने चेहरे को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए आप घर पर अनार से बनें टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं।
स्ट्रेस लेने से स्किन पर पड़ता है बुरा असर, इस चेहरे को बनाएं बेदाग
चेहरे की सूजन को कम करने के लिए लगाएं नेचुरल फेस टोनर, घर पर ऐसे करें तैयार
ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं पान का पत्ता, एक ही रात में पिंपल्स की होगी छुट्टी