... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 2, 2019 2:54 PM IST
स्किन के लिए फायदेमंद है पिस्ता। ©Shutterstock.
पिस्ता जिस तरह से सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है, ठीक उसी तरह ये चेहरे की खूबसूरती भी निखारता है। इसके सेवन से बच्चों का दिमाग भी तेज होता है। पिस्ता खाने से ताकत मिलती है, वहीं इसके प्रभाव से कई बीमारियां भी दूर होती हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम आदि मौजूद होते हैं। पिस्ता से भी आप अपनी खूबसूरती में भी चार-चांद लगा सकती हैं। पिस्ता से बना फेस मास्क या पैक बनाकर भी चेहरे की खूबसूरती बरकरार रख सकते हैं साथ ही इसे नियमित खाने से भी चेहरे पर ग्लो आती है। इसे डाइट का हिस्सा जरूर बनाकर देखें।
स्किन के लिए फायदेमंद है पिस्ता
चेहरे पर लाए निखार- पिस्ता में जरूरी फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा स्वस्थ रहती है और उसका कुदरती निखार भी बना रहता है।
बढ़ती उम्र में भी बालों को रखना है मजबूत और घने, तो अपनाने होंगे ये 5 गोल्डन रूल्स
नेचुरल मॉइश्चराइजर- पिस्ता एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह भी काम करता है। रोजाना पिस्ता के इस्तेमाल से आपकी स्कीन कोमल और मुलायम बनी रहेगी।
उम्र को जल्दी बढ़ने से रोके- पिस्ता का इस्तेमाल बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए भी बखूबी किया जाता है। पिस्ता में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज करने का काम करते हैं।
स्किन को स्वस्थ रखे- पिस्ता खाने से स्किन स्वस्थ बनी रहती है। यह सन-डैमेज को कम करने का काम भी करता है।
क्या आपको मालूम है बालों में तेल लगाने का सही तरीका ? नहीं, तो जरूर पढ़ें यह
बाल झड़ना हो जाए बंद- क्या आपके बाल बहुत अधिक झड़ रहे हैं तो पिस्ता का एक हेयर मास्क तैयार कर लें। इस मास्क को बालों की जड़ों में नारियल तेल की मदद से लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।