Pineapple for Glowing Skin: अनानास है नैचुरल स्क्रबिंग एजेंट, चेहरे पर ग्लोइंग निखार के लिए घर पर तैयार करें पाइनेप्पल स्क्रब

पाइनेप्पल के छिलके से त्वचा की स्क्रबिंग की जा सकती है। अनानास की मदद से घर  में भी नैचुरल स्क्रब तैयार किया जा सकता है। यह मीठा फल स्किन को हेल्दी और सुंदर बनाता है। डेड स्किन सेल्स की परत जैसी त्वचा की अशुद्धियों को साफ करता है। इसमें, एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं। जो, त्वचा को कम उम्र दिखाने में सहायता करते हैं। साथ ही विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है अनानास होता है। इससे स्किन पर हेल्दी ग्लो दिखायी पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 1, 2020 5:34 PM IST

Pineapple for Glowing Skin: स्किन क्लिंज़िंग (Skin Cleansing) के लिए अनानास या पाइनेप्पल (Pineapple)  एक ऐसा फल है जिसे, कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। ताज़े कटे हुए अनानास में ब्रोमेलाइन (Bromelain) नामक एंजाइम्स होते हैं। यह एक एक्टिव तत्व है जो त्वचा की क्लिंज़िंग करता है और डेड स्किन सेल्स की परत जैसी त्वचा की अशुद्धियों को साफ करता है। इसमें, एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं। जो, त्वचा को कम उम्र दिखाने में सहायता करते हैं। साथ ही विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है अनानास होता है। इससे स्किन पर हेल्दी ग्लो दिखायी पड़ता है। (Pineapple for Glowing Skin in hindi)

पाइनेप्पल के छिलके से त्वचा की स्क्रबिंग की जा सकती है। अनानास की मदद से घर  में भी नैचुरल स्क्रब तैयार किया जा सकता है। यह मीठा फल स्किन को हेल्दी और सुंदर बनाता है। (Pineapple for Glowing Skin in hindi)

Pimples: मुल्तानी मिट्टी  से मिल सकती है एक्ने- फ्री स्किन , पिम्पल्स से राहत के लिए इस करामाती मिट्टी से बनाएं ये 3 फेस पैक्स

हेल्दी स्किन के लिए ऐसे बनाएं पाइनेप्पल स्क्रब (Pineapple for Glowing Skin)

  • आधा कप पाइनेप्पल या अनानास के टुकड़े
  • 100 मिली नारियल का तेल
  • एक कप (200 ग्राम) शक्कर

Grapes for Acne:  हरे अंगूरों से मिलती है एक्ने-फ्री स्किन, जानें हर स्किन टाइप के लिए अंगूर से फेस पैक तैयार करने के तरीके

पाइनेप्पल स्क्रब बनाने का तरीका(ways to use Pineapple for skin):

  • अनानास को ब्लेंडर या मिक्सी में पीसकर एक नर्म और गाढ़ा पेस्ट बनाएं। फिर, इसमें नारियल का तेल मिलाएं और एक बार फिर से मिक्सी चलाकर पेस्ट बनाएं।
  • अब, इस मिश्रण को किसी कटोरी में पलटें। फिर इसमें इतनी शक्कर मिलाएं कि, यह स्क्रब की तरह गाढ़ा हो जाए। ।
  • इसे, अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे, हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। मसाज के बाद इसे 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर यूं ही रहने दें। फिर, हल्के गुनगुने पानी से इसे साफ करें।
  • बचे हुए स्क्रब को बोतल में भरकर फ्रिज़ में भी रख सकते हैं।

Glowing Skin: चेहरे पर हेल्दी ग्लो के लिए लगाएं हरी मटर का फेस मास्क, ओपेन पोर्स और ऑयली स्किन से मिलेगी राहत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source