मुंहासों की परेशानी अब एक उम्र तक सीमित नहीं है। हर एज ग्रुप के लोगों को अलग-अलग कारणों से मुंहासे होते रहते हैं। प्रदूषण और तनाव के अलावा हमारे खान-पान की कुछ चीज़ों की वजह से भी पिम्पल्स की परेशानी हो सकती है। हम यहां बता रहे हैं ऐसी ही कुछ हेल्दी चीज़ों के बारे में जिनसे मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है।
लो-फैट प्रॉडक्ट- खाने-पीने की चीज़ों को लो-फैट बनाने के लिए उनमें से फैट निकाला तो जाता है लेकिन साथी ही शक्कर मिलायी जाती है ताकि उस खाद्य पदार्थ का फ्लेवर बना रहे। जर्नल क्लिनिकल डर्मटालजी में छपी एक स्टडी में ऐसा कहा गया कि, शक्कर से कोलाजन फाइबर को नुकसान होता है और इस नुकसान को ठीक करना काफी मुश्किल होता है।
ब्रेड- यूरोपियन जर्नल ऑफ डर्मटालजी में छपी एक स्टडी में ग्लूटेन इंटॉलरेंस और पिम्पल्स के बीच के संबंध पाया गया। इसका मतलब है कि अगर आप ग्लूटेन इंटॉलरेंस से परेशान है तो ऐसी चीज़ें न खाएं जिनमें ग्लूटेन हो।
स्किम मिल्क- जर्नल ऑफ अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मटालजी में छपी एक स्टडी के अनुसार, जो लोग स्किम मिल्क पीते हैं उन्हें स्किम मिल्क न पीने वालों से अधिक पिम्मपल होते हैं। दरअसल दूध में मौजूद हार्मोन्स और बायोएक्टिव मॉलेक्यूल्स को त्वचा संबंधी समस्याओं को बढ़ानेवाला माना जाता है।
फ्रूट स्मूदिज़- इसमें कोई शक नहीं कि स्मूदीज़ बहुत पौष्टिक होती हैं, लेकिन चाहे आप ताज़ी बनी स्मूदिज़ लें या पैकेटबंद, इनमें ढेर सारा फ्रूक्टोज़ होता है। जर्नल एक्पेरिमेंटल डायबेसिटी रिसर्च में छपी एक स्टडी में पाया गया है कि फ्रूक्टोज़ की अधिक मात्रा वाली डायट से त्वचा को नुकसान और पिम्पल जैसी समस्याएं हो सकती है।
सोयाबीन ऑयल- यह ट्रांसफैट और ओमेगा-6 से भरपूर सोयाबीन ऑयल पॉलिअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स भी होते हैं और जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एस्थेस्टिक डर्मटालजी में छपी एक स्टडी की माने तो यह आपकी त्वचा के लिए काफी नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.