Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दियां आते ही हमारी स्किन के साथ-साथ बालों में रूखापन और डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। बालों की समस्या (petroleum jelly for hair)लगभग हर उस व्यक्ति को परेशान करती है, जो अपने बालों की केयर करना जानता है। सर्दियों के मौसम में कौन नहीं चाहता कि उसके बाल चमकदार और खूबसूरत दिखें क्योंकि बाल ही व्यक्ति की पर्सनैलिटी में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन होता क्या है जैसे-जैसे काम का बोझ बढ़ता है बालों पर ध्यान देना वास्तव में मुश्किल होता जाता है। रोजाना की जिंदगी का तनाव, प्रदूषण और आलस सभी साथ मिलकर, आपके बालों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं, जिसके कारण आपके बाल सुस्त और बेजान दिखाई देने शुरू हो जाते हैं। परेशान न होइएं कुछ ऐसी चीजें ऐसी जरूर हैं, जो आपके बालों को फिर से चमकदार (petroleum jelly for hair)बनाने में मदद करती हैं। इतना ही नहीं इसके लिए न तो आपको अपना घर छोड़ना पड़ेगा और न ही ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। आइए जानते हैं कौन सी है ये चीज।
स्किन को हाइड्रेट करने के लिए सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले उत्पादों में से एक है पेट्रोलियम जेली (petroleum jelly for hair)। लेकिन क्या यह बालों के लिए भी उतनी ही फायदेमंद है? कुछ शोध में दावा किया गया है कि अगर पेट्रोलियम जेली को एक निश्चित मात्रा में उपयोग किया जाए तो ये बालों के रूखेपन को कम करने में आपकी मदद कर सकती है। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा कैसा हो सकता है कि आप इस तरह पेट्रोलियम जेली को आजमा सकते हैं।
सबसे पहले इस बात को जान लें कि पेट्रोलियम जेली बालों (petroleum jelly for hair)को बढ़ाने में मदद नहीं करती है। हां ये बालों की चमक जरूर बढ़ा सकती है इसके लिए आपको अपनी उंगलियों पर थोड़ी सी पेट्रोलियम जेली लेनी है और धीरे से बालों की स्कैलप पर मालिश करनी है। मालिश के बाद, आप इसे माइल्ड शैम्पू से धो सकते हैं। ऐसा करने से बालों की उलझन को दूर करने और उन्हें हेल्दी बनाने में मदद करेगी।
ऐसा जरूरी नहीं है कि आप जेली से मालिश करने के तुरंत बाद बालों को धो लें। आप चाहें तो थोड़ी देर के लिए बालों पर जेली लगी छोड़ सकते हैं। कुछ लोग जेली को अच्छी तरह से काम करने के लिए, कभी-कभी रात भर या फिर कुछ घंटों के लिए भी छोड़ना पसंद करते हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं लेकिन ऐसा करने के बाद आप अपने बालों (petroleum jelly for hair)को साफ तौलिये से ढक लें और सो जाएं। आप इसे सुबह माइल्ड शैम्पू से धो सकते हैं।
पेट्रोलियम जेली को हटाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि ये थोड़ी चिपचिपी होती है, इसलिए हमेशा अपने बालों से जेली (petroleum jelly for hair) को हटाने के लिए शैम्पू और गर्म पानी का उपयोग ही करें। ज्यादा कंडीशनिंग के लिए, आप अपने बालों को धोने से पहले नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में होने वाली बालों से संबंधित समस्या के लिए आप हर हफ्ते या फिर कुछ सप्ताह में एक बार ऐसा करने की कोशिश कर सकते हैं।