जोखिम भरा हो सकता है शरीर के इन हिस्‍सों पर परफ्यूम लगाना

इसकी महक ज्यादा देर तक बनाए रखने के लिए महिलाएं और पुरुष दोनों ही कई बार शरीर के ऐसे हिस्सों पर परफ्यूम लगा लेते हैं, जिससे त्वचा के साथ-साथ अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : February 19, 2019 8:15 PM IST

ईवनिंग पार्टी हो या साधारण गेट टुगेदर, लोग फ्रेश और आकर्षक दिखने के लिए डियो एवं परफ्यूम का इस्‍तेमाल करते हैं। इसकी महक ज्‍यादा देर तक बनाए रखने के लिए महिलाएं और पुरुष दोनों ही कई बार शरीर के ऐसे हिस्‍सों पर परफ्यूम लगा लेते हैं, जिससे त्‍वचा के साथ-साथ अन्‍य अंगों को भी नुकसान पहुंचता है। आइए जानें कौन से हैं शरीर के वे खास हिस्‍से, जहां कभी नहीं लगाना चाहिए परफ्यूम।

यह भी पढ़ें - डिलीवरी के बाद लटक गया है पेट, तो इस तरह आएं वापस शेप में

हाथ पर - अक्‍सर लोग ऐसा करते हैं कि परफ्यूम लगाने के बाद उसे दूसरे हाथ से रगड़ते हैं और फिर उसकी खुशबू सूंघते हैं। पर ऐसा करने से कभी भी परफ्यूम की खुशबू बढ़ती नहीं है बल्कि वह घट जाती है। कलाई पर परफ्यूम लगाएं और उसे वैसे ही छोड़ दें। इससे खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है।

यह भी पढ़ें - अगर आप भी पीरियड्स के दौरान ज्यादा स्‍मोकिंग करती हैं, तो हो जाएं सावधान !

बालों में - कुछ लोगों की आदत होती है कि वो परफ्यूम को बालों पर लगाते है। लेकिन ये आदत आपके बालों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। क्‍योंकि परफ्यूम में एल्‍कोहल का इस्‍तेमाल भरपूर मात्रा में किया जाता है। इसके इस्‍तेमाल से बाल रूखे और बेजान होने लगते है।

यह भी पढ़ें – आपकी उदासी की वजह कहीं ये तो नहीं ?

कानों के पीछे - अक्‍सर महिलाएं कान के पीछे परफ्यूम लगाना ज्यादा पसंद करती है, लेकिन कान के पीछे का भाग बहुत सेंसेटिव और ड्राय होता है। ऑयली जगहों पर परफ्यूम ज्‍यादा देर तक चलता है। परफ्यूम में मौजूद केमिकल और एल्‍कोहल त्वचा को और ज्‍यादा ड्राय बना देते है। इसलिए ऐसी जगहों पर परफ्यूम लगाने से पहले मॉइश्‍चराइजर का उपयोग जरूर करें।

यह भी पढ़ें - फि‍श पेडीक्‍योर करवाती हैं, तो इसके खतरे भी जान लें

प्राइवेट पार्ट के आसपास - यदि आप शॉट्स या लेग-रिवीलिंग ड्रेस पहनती है और अपनी जांघों के आसपास के हिस्सों में परफ्यूम छिड़कती है तो बहुत बड़ी गलती करती है। क्‍योंकि नीचे की तरफ छिड़कने से पैरों के बीच में घर्षण होनें से गर्माहट पैदा होती है और आपको नीचे की तरफ खुजली और जलन की समस्‍या बढ़ सकती हैं।

कपड़ों और जूलरी पर लगाने से बचें - अक्सर देखा गया है कि लड़कियां परफ्यूम कपड़ों के साथ जूलरी पहनने के बाद ही लगाती है पर क्या आप जानती है कि इस तरह से परफ्यूम का उपयोग करने से आपकी जूलरी व कपड़े दोनों खराब हो सकते है इतना ही नहीं इस प्रकार से परफ्यूम का इस्तेमाल करने से उसकी खुशबू ज्यादा समय तक नहीं बनी रहती है।

अंडरआर्म्‍स - कभी भी सीधे आपको अंडरआर्म में परफ्यूम नहीं लगाना चाहिए। क्योकि इस जगह की स्किन काफी सेंसेटिव होती है। सीधे परफ्यूम का इस्तेमाल करने से घर्षण और जलन के कारण यहां की स्कीन काली पड़ सकती है। जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं पैदा होने लगती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source