Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Who should not use Multani mitti: पुराने समय से ही मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सुंदरता को बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। मुल्तानी मिट्टी एक प्राकृतिक स्किन केयर उत्पाद है, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है। जिन लोगों को चेहरे पर थोड़ी सी भी परेशानी दिखती है तो वह तुरंत ही मुल्तानी मिट्टी लगा लेते हैं। यह त्वचा के लिए लाभदायक होती है, लेकिन यह सभी के लिए उपयुक्त नहीं होती और कुछ विशेष परिस्थितियों में इसे उपयोग करने से बचना चाहिए। खासकर जिन लोगों को त्वचा रोग हैं। मगर इसके अलावा भी कई लोगों को मुल्तानी मिट्टी नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इसी नुकसान और किन्हें मुल्तानी मिट्टी का उपयोग नहीं करना चाहिए यह बताने जा रहे हैं।
मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाने के लिए जानी जाती है। हालांकि, यह सूखी त्वचा वालों के लिए उपयुक्त नहीं होती, क्योंकि यह त्वचा की नमी को भी हटा सकती है, जिससे त्वचा और अधिक सूख सकती है और रूखापन, खुजली, और खिंचाव का अनुभव हो सकता है। लेकिन अगर सूखी त्वचा वाले लोग मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करना चाहते हैं तो वे इसे दही, शहद या एलोवेरा के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि त्वचा की नमी बरकरार रहे।
जिनकी त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, उन्हें मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने से बचना चाहिए। मुल्तानी मिट्टी से त्वचा में जलन, लालिमा और एलर्जी जैसी प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं, खासकर जब यह त्वचा के प्राकृतिक संतुलन को बाधित करती है। इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले संवेदनशील त्वचा वाले लोग मुल्तानी मिट्टी का एक छोटा पैच टेस्ट करें और अगर कोई नकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं होती है, तभी इसका उपयोग करें। जिनके बालों का स्कैल्प संवेदनशील होता है, उन्हें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। यह स्कैल्प की नमी को हटा सकती है, जिससे सूखा और खुजली महसूस हो सकता है।
जिन लोगों को एक्जिमा, सोरायसिस या अन्य स्किन कंडीशंस हैं, उन्हें मुल्तानी मिट्टी से बचना चाहिए, क्योंकि यह त्वचा की जलन को और बढ़ा सकती है। इससे त्वचा में खुजली, जलन और सूजन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए एक्जिमा या सोरायसिस के रोगियों को मुल्तानी मिट्टी की जगह डॉक्टर द्वारा सुझाए गए उपचारों का उपयोग करना चाहिए।
वृद्ध लोगों की त्वचा प्राकृतिक रूप से पतली और नाजुक हो जाती है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल इस प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता, क्योंकि यह त्वचा की नमी को और अधिक कम कर सकती है, जिससे झुर्रियां और लाइन्स अधिक स्पष्ट हो सकती हैं।
वैसे तो मुल्तानी मिट्टी एक बेहतरीन प्राकृतिक उत्पाद है, लेकिन इसे सही तरीके से और सही त्वचा प्रकार के अनुसार उपयोग करना जरूरी है। अगर आपकी त्वचा अत्यधिक सूखी, संवेदनशील, या किसी विशेष स्थिति से प्रभावित है, तो मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने से पहले सावधानी बरतें या किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।