Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खूबसूरती के साथ सेहत के लिए भी अच्‍छा है पेडीक्‍योर, जानें इसके लाभ

जिस तरह चेहरी खूबसूरती और ग्लो बरकरार रखने के लिए नियमित रूप से क्लीनिंग और फेशियल जरूरी है। ठीक उसी तरह पैरों को भी साफ रखने, उनकी नमी बरकरार रखने और नाखून के केयर के लिए पेडिक्योर जरूरी है। ऐसे में महीने में कम से कम 1 बार पेडिक्योर जरूर करवाना चाहिए।

खूबसूरती के साथ सेहत के लिए भी अच्‍छा है पेडीक्‍योर, जानें इसके लाभ
अगर आपके पैरों पर धूल, मिट्टी और धूप से टैनिंग हो गई है तो आपको पेडीक्‍योर करवा लेना चाहिए। यह आपकी सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है। © Shutterstock.

Written by Editorial Team |Published : June 19, 2019 5:20 PM IST

पेडीक्‍योर सिर्फ पैरों की खूूूूबसूरती ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है। पे‍डीक्‍योर के फायदे जानकर ही महीने में एक बार इसे करवाने की सलाह दी जाती है। अगर आपके पैरों पर धूल, मिट्टी और धूप से टैनिंग हो गई है तो आपको पेडीक्‍योर करवा लेना चाहिए। पेडीक्‍योर सिर्फ पैरों की खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है।

क्‍यों जरूरी है पेडिक्‍योर 

सौंदर्य विशेषज्ञ महीने में एक बार पेडीक्‍योर करवाने की सलाह देते हैं। इसके लिए वे पैरों की खूबसूरती की जरूरत बताते हैं। जबकि पेडीक्‍योर सिर्फ सौंदर्य ही नहीं, आपकी सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है। इससे आपकी महीने भर की थकान दूर हो जाती है, साथ ही आप तरोताजा महसूस करती हैं। आइए जानें पेडीक्‍योर के फायदे।

पेडिक्योर के फायदे

जिस तरह चेहरी खूबसूरती और ग्लो बरकरार रखने के लिए नियमित रूप से क्लीनिंग और फेशियल जरूरी है। ठीक उसी तरह पैरों को भी साफ रखने, उनकी नमी बरकरार रखने और नाखून के केयर के लिए पेडिक्योर जरूरी है। ऐसे में महीने में कम से कम 1 बार पेडिक्योर जरूर करवाना चाहिए।

Also Read

More News

ब्लड सर्क्युलेशन होता है बेहतर

पेडिक्योर का एक अहम हिस्सा है फुट मसाज जो ब्लड सर्क्युलेशन को बेहतर बनाता है। साथ ही पैर और पिंडली (calves)दोनों से टेंशन और स्ट्रेस को दूर करता है।

​इंफेक्शन का रिस्क होता है कम

पेडिक्योर के दौरान पैरों के नाखून को काटकर, ट्रिम कर उनकी अच्छे से सफाई की जाती है जिससे पैरों में होने वाले किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचा जा सकता है। साथ ही पेडिक्योर करवाने से धूल और बैक्टीरिया भी साफ हो जाते हैं जिससे फंगस की ग्रोथ नहीं होती है और पैरों से बदबू भी नहीं आती।

यह भी पढ़ें – बढ़ाना है स्किन का ग्‍लो तो चेहरे परे लगाएं कॉफी-कोकोनट फेस पैक

​​फटी एड़ियों की समस्या होगी दूर

​बहुत से लोगों को आपने देखा होगा कि वे चेहरे की तो खास केयर करती हैं लेकिन पैरों की ओर ध्यान नहीं देतीं जिससे उनके पैरों में खासकर एड़ियों में नमी की कमी हो जाती है जिससे उनमें दरारें पड़ने लगती है। नियमित रूप से पेडिक्योर करवाने से फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें – दो रंग के दिखते हैं हाथ, तो इस तरह कम करें हाथों की टैनिंग

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डेड स्किन सेल्स होते हैं दूर

पेडिक्योर का एक अहम हिस्सा है एक्सफोलिएशन जिससे जरिए डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इस प्रोसेस से आपकी स्किन स्मूथ और अट्रैक्टिव बनती है। एक्सफोलिएशन के जरिए सेल्स को एक जगह जमा होने और तकलीफदेह कॉर्न बनने से भी रोका जा सकता है।

About the Author

... Read More