कचरा नहीं न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं पपीते के बीज, स्किन के लिए इन तरीकों से करें इस्तेमाल

पपीते के बीज स्वास्थ्य और स्किन के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को हेल्दी और बैक्टेरिया फ्री बनाते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 15, 2023 6:14 PM IST

Papaya Seeds Health Benefits: पपीते के फल में ढेर सारे एंजाइम्स और विटामिन सी पाए जाते हैं जो आपकी हेल्थ के लिए बहुत तरीकों से फायदेमंद साबित हो सकता है। पपीते का फल कच्चा और पकने के बाद भी किया जाता है। कच्चे पपीते (raw papaya) से जहां सब्जी, चटनी और सलाद बनाया जाता है वहीं, पके हुए पपीते को फ्रूट सलाद, स्मूदीज (smoothies) और अन्य कई तरीकोों से खाया जाता है। पपीते के फल का सेवन जहां लोग बड़े चाव से खाते हैं वहीं इसका छिलका और बीज कचरे में फेंक दिया जाता है। हालांकि, कुछ लोग पपीते के बीजों (Papaya seeds) को संभालकर रख लेते हैं और उसे धूप में सुखाकर उसका इस्तेमाल करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि, पपीते के ये बीज किस काम में आते हैं और इनके फायदे क्या हैं? आइए जानें गुणकारी पपीते के बीजों के हेल्थ और ब्यूटी से जुड़े फायदों के बारे में। (Papaya Seeds Health Benefits In Hindi)

हेल्थ ही नहीं स्किन के लिए भी फायदेमंद हैं पपीते के बीज (Papaya Seeds Nutrition profile )

पपीते के फल की ही तरह बीजों में भी डाइटरी फाइबर (dietary fiber rich foods)  की मात्रा बहुत अधिक होती है। पपीते में प्रोटीन (proteins in papaya fruit) की भी मात्रा भरपूर होती है और इसमें कई प्रकार के मिनरल्स और विटामिंस की भी मात्रा काफी अधिक होती है। पपीते के बीजों में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। ये न्यूट्रिएंट्स स्वास्थ्य और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। स्किन सॉफ्ट रखने के साथ-साथ स्किन कोलाजन(Skin Collagen) की गड़बड़ी को भी कम करने के लिए पपीते के बीजों का पेस्ट लगाया जाता है।

पपीते के बीज के फायदे (Benefits Of Papaya Seeds)

  • पपीते के बीजों का सेवन करने से डाइजेशन (digestion boosting foods) बढ़ता है।
  • यह मेटाबॉलिज्म (Metabolism) बढ़ाता है जिससे वेट लॉस होता है।
  • बॉडी डिटॉक्स का काम करते हैं पपीते के बीज।
  • पेट के कीड़ों से राहत पाने के लिए पपीते के बीजों का सेवन किया जा सकता है।
  • शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol level) कम करता है।
  • बॉडी इंफ्लेमेशन कम होती है।
  • पपीते के बीजों के सेवन से पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं (periods related problems) कम होती हैं।

स्किन के लिए पपीते के बीज क्यों हैं फायदेमंद (Beauty Benefits Of Papaya Seeds For Skin)

  • पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को अंदर-बाहर से हेल्दी बनाते हैं।
  • ये स्किन का टेक्स्चर सुधारते हैं और स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाते हैं।
  • पिम्पल्स और एक्ने जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।
  • पपीते का पेस्ट या इसके बीजों का पेस्ट लगाने से स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ती है और झुर्रियां नहीं पड़तीं।
  • स्किन में कोलाजन लेवल मेंटेन करने में मदद करते हैं ये बीज।

चेहरे पर पपीते के बीजों के इस्तेमाल का तरीका (How to use papaya seeds for skin in Hindi)

शहद और पपाया सीड्स का होममेड फेस पैक (Homemade face pack of honey and papaya seeds)

  • पपीते के बीजों को पीसकर पेस्ट बना लें।
  • एक चम्मच पेस्ट में आधा चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल मिलाएं।
  • इसमें चम्मचभर शहद डालें और 2 विटामिन सी कैप्सूल भी मिला लें।
  • अब इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं।
  • 20-25 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source