पपीता फेस पैक से निखरेगी त्वचा, दाग-धब्बे भी होंगे कम
चेहरे का निखार बढ़ाने और दाग-धब्बों को मिटाने के लिए आप पपीता फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंजाइम स्किन की रंगत को सुधारने में मदद करते हैं।
Papaya Face Pack: पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें कई गुण होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इतना ही नहीं, पपीते को स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है। पपीते में मौजूद एंजाइम चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होती है। साथ ही, चेहरे का निखार भी बढ़ाता है। चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप पपीते का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। कुछ दिनों तक रोजाना पपीता फेस पैक लगाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होंगी। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में एक बार इस फेस पैक को लगाना फायदेमंद हो सकता है। आइए, स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए पपीता फेस पैक कैसे लगाएं?
ग्लोइंग स्किन के लिए पपीता के फेस पैक
चेहरे को ग्लोइंग और दाग-धब्बों से मुक्त बनाने के लिए आप पपीता फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। पपीता फेस पैक लगाने से त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाता है।
पपीता और चंदन पाउडर
चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए आप पपीता फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पका हुआ पपीता लें और इसे अच्छी तरह से मैश करें। आप इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाएगा। चंदन पाउडर चेहरे के फोड़े-फुंसियों को मिटाने में भी असरदार होता है।
पपीता और एलोवेरा जेल
चेहरे की रंगत सुधारने के लिए पपीता और एलोवेरा जेल का फेस पैक लगाया जा सकता है। आप 2 चम्म पका हुआ पपीता लें और इसे मैश कर लें। इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। आप चाहें तो थोड़ा-सा गुलाब जल भी मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे चेहरे की स्किन मुलायम और कोमल बनेगी।
पपीता और शहद
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप मैश किए हुए पपीते में शहद मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। आप इसमें चावल का आटा भी मिला सकते हैं। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करें। इससे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाएगा।
पपीता और हल्दी
चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए आप मैश किए हुए पपीते में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। 15मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह धो लें। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से छुटकारा दिलाते हैं। अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में 1 से 2 बार इस फेस पैक का यूज किया जा सकता है।
Disclaimer: पपीता फेस पैक सेहत के साथ ही, स्किन के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। पपीते को डाइट में शामिल करने के साथ ही, फेस पैक के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, अगर आपको कोई स्किन प्रॉब्लम है तो पपीता फेस पैक का इस्तेमाल एक्सपर्ट की राय पर ही करें। चेहरे पर पपीता फेस पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।