
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 15, 2022 8:55 PM IST
Paneer Benefits For Skin: पनीर दूध की खूबियों से भरपूर होता है और इसका सेवन शरीर, ब्रेन, आंखों और स्किन की हेल्थ (health benefits of eating paneer) बेहतर बनाता है। पर क्या आप जानते हैं कि स्वास्थ्य के लिए अनगिनत तरीकों से फायदा पहुंचाने वाला पनीर आपकी स्किन पर लगाया भी जा सकता है। जी हां, पनीर को चेहरे और बॉडी पर अलग-अलग तरीकों से लगाया जा सकता है और इसके कई फायदे भी होते हैं। स्किन केयर के लिए पनीर का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है स्किन पर पनीर लगाने से किन-किन स्किन प्रॉब्लम्स से निजात मिल सकती है, ये सभी जानकारियां आप पढ़ें इस लेख में। (Ways to use Paneer for skincare in Hindi)
ठंड के मौसम में जिन लोगों की स्किन बहुत अधिक ड्राई (Dry skin problem in winters) हो जाती है उनके लिए यह फेस मास्क बहुत ही फायदेमंद है। इसमें शहद और पनीर के गुण होते हैं जो स्किन को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। पनीर एक नेचुरल एक्सफॉलिएटर (natural skin exfoliator) की तरह स्किन पर जमा डेड स्किन सेल्स (Dead skin cells) की लेयर को साफ कर देता है। जिससे स्किन हेल्दी और निखरी हुई दिखायी देती है। वहीं, शहद (Honey) स्किन को बैक्टेरिया से राहत दिलाता है। आइए जानें शहद और पनीर का फेस पैक बनाने का तरीका-