Oranges Peel: ऑरेंज जूस और संतरे के छिलके से बनती है स्किन ग्लोइंग और हेल्दी, शहनाज़ हुसैन से जानें इनके इस्तेमाल के तरीके।

Oranges for Skin: संतरा खाने से हेल्दी बॉडी और अच्छी स्किन  मिल सकती है। इसे, विटामिन सी का भंडार कहा जाता है। ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन बताती हैं ब्यूटीफुल और हेल्दी स्किन के लिए संतरा इस्तेमाल करने के तरीके।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : December 19, 2019 6:02 PM IST

ऑरेंज या संतरा ( Oranges for Skin)  खाने से हेल्दी बॉडी और अच्छी स्किन (Oranges for Skin)  मिल सकती है। इसे, विटामिन सी का भंडार कहा जाता है। चूंकि, विटामिन सी स्किन कोलाजन के निर्माण में मदद करता है। इसीलिए, संतरे के सेवन से स्किन को इंटर्नली हेल्दी बनाया जा सकता है।

ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन (Shahnaaz Hussain Tips) बताती हैं ब्यूटीफुल और हेल्दी स्किन के लिए संतरा इस्तेमाल करने के तरीके।

स्किन पर लगाएं संतरे के छिलकों का पाउडर (Oranges for Skin) , स्किन बनेंगी ग्लोइंग और हेल्दी ( oranges for skin):

सनटैन:

सन्तरे का रस और छिलका (Oranges for Skin ) दोनों काफी उपयोगी माने जाते हैं। 2 सन्तरे के छिलके , एक चमच्च दूध और एक चम्मच भुनी मसूर दाल का पाउडर मिलाएं। इन्हें, अच्छी तरह मिक्स करें ताकि, एक क्रीमी पेस्ट तैयार हो जाए। इसे, अपने चेहरे पर और शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं. जहां की त्वचा अक्सर धूप के सम्पर्क में आती है। हफ्ते में 2-3 बार इस पेस्ट को लगाने से स्किन कॉम्प्लेक्शन या त्वचा की रंगत में निखार आता है।

एंटी-एजिंग (Oranges for Skin) :

एक गिलास सन्तरे के जूस के नियमित सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और यौवनता बरकरार रहती है। तो वहीं, संतरे के जूस और छिलकों को स्किन पर ऊपर से लगाया जा सकता है। (Shahnaaz Hussain Tips)

ओपेन पोर्स:

सन्तरे के छिलकों में साइट्रिक एसिड होता है जोकि त्वचा के बंद छिद्रों को खोल कर चेहरे की रंगत को निखारता है। सन्तरे के रस को सीधे भी चेहरे पर लगाया जा सकता है।

डेड स्किन सेल्स की सफाई (Oranges for Skin) :

केला, सेब, पपीता तथा संतरे को मिलाकर इस मिश्रण को आधा घंटा तक चेहरे पर लगा कर रखें। फिर, चेहरे को सादे पानी से साफ करें। इससे,  त्वचा को ठंडक मिलेगी। (Shahnaaz Hussain Tips) साथ ही, डेड स्किन सेल्स की परत चेहरे से साफ हो जाएगी।  इससे,  त्वचा के काले धब्बे भी दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें- हेल्दी स्किन के लिए 5 होम मेड फेस मास्क, शहनाज़ हुसैन से जानें स्किन टाइप के हिसाब से फेस मास्क बनाने का तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source