Orange Peel Face mask: घर में बनाएं संतरे के छिलके से फेसमास्क, कुछ ही दिनों में चेहरे पर आएगी निखार

Orange Peel Facemask: संतरा विटामिन डी (Vitamin D) और सी से भरपूर होता है। जैसे ही विटामिन सी (Vitamin C) के बारे में पूछा जाता है, तो सबसे पहले नींबू (Lemon) और संतरा (Orange) का नाम ही हमारे जुबां पर आता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 16, 2020 3:41 PM IST

Orange Peel Face mask: संतरा विटामिन डी (Vitamin D) और सी से भरपूर होता है। जैसे ही विटामिन सी (Vitamin C) के बारे में पूछा जाता है, तो सबसे पहले नींबू (Lemon) और संतरा (Orange) का नाम ही हमारे जुबां पर आता है। विटामिन सी सेहत और खूबसूरती दोनो के लिए ही काफी फायदेमंद होता है। संतरे में विटामिन सी और डी दोनों की भरपूर रूप से होता है। इतना ही नहीं संतरे का छिलका भी सेहत और स्किन दोनों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आपके चेहरे पर काफी झुर्रियां (Face wrinkles) हैं, तो इसके छिलके का मास्क (Orange Peel Face mask) आपके चेहरे की झुर्रियां कुछ ही दिनों में दूर कर देगा।

इसके साथ ही संतरा का छिलका (Orange Peel) डल स्किन को भी दूर करने में मदद करता है। संतरे के छिलके से आप स्किन की कई समस्याओं को पल में ही दूर कर सकते हैं। आज हम आपको संतरे के छिलके से मास्क कैसे बनाएं इसकी विधि बताने जा रहे हैं। इस मास्क से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। इस मास्क (Orange Peel Face mask) से ना सिर्फ आप ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) पा सकते हैं। बल्कि चेहरे पर आने वाले पिंपल्स से भी छुटकारा पा सकते हैं।

संतरे के छिलके में एंटी बैक्टीरियल का गुण पाया जाता है, जो पिंपल्स (Pimples) को कम करने में सहायक होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी हमारी स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। चलिए जानते हैं संतरे के छिलके का कैसे तैयार करें फेसमास्क-

Ways Rice enhances Beauty: चेहरे पर लगाएं चावल का पेस्ट, मिलेगी ग्लोइंग स्किन, पिम्पल्स भी होंगे कम

संतरे के छिलके से फेसमास्क (Orange Peel Face mask) बनाने की विधि-

सबसे पहले संतरे के छिलकों को सुखा लें।

छिलका जब सूख जाए, तो इसे मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें।

इस संतरे के छिलके का लगभग एक बड़ा चम्मच पाउडर लें।

इसके साथ इसमें दो चुटकी हल्दी मिक्स करें। हल्दी स्किन को साफ करने में हमारी मदद करता है।

इसके बाद इसे पेस्ट बनान के लिए इसमें थोड़ा सा गुलाब जल डालें।

अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें।

अब इस पैक को अपने पूरे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं।

15 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें।

इस पैक को आप अगर सप्ताह में दो दिन इस्तेमाल करती हैं, तो आपकी स्किन काफी ग्लोइंग (Glowing Skin) हो जाएगी। साथ ही चेहरे पर सभी दाग कुछ ही सप्ताह के अंदर साफ हो जाएंगे।

Home Remedies For Pimples Marks: पिंपल्स के दाग से हैं परेशान, अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source