... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : July 1, 2021 5:44 PM IST
इस फल के रस में दही मिलाकर लगाने से ढीली स्किन हो सकती है टाइट, जानें चेहरे की ढीली स्किन को टाइट बनाने का तरीका
हम सभी जानते हैं कि फल ढेरों पोषक तत्वों से भरे होते हैं और इनके सेवन से शरीर में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की आपूर्ति होती है। लेकिन अगर इन फलों को सीधे चेहरे पर लगाया जाए तो क्या इनसे फायदा मिल सकता है? ये सवाल हर उस ब्यूटिशन के दिमाग में घूमता रहता है, जो फ्रूट फेस मास्क का उपयोग करती है। लेकिन आपको बता दें कि कुछ फलों के मास्क वाकई में बहुत अच्छे होते हैं और इन्हें बनाने के लिए आपको ढेर सारे फलों की भी जरूरत नहीं होती है। जी हां, इस लेख में हम आपको ऐसे फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं, जिसके लिए आपको सिर्फ संतरे के रस, उसके छिलके और दही की जरूरत होगी। ये मास्क आपके चेहरे की ढीली स्किन को टाइट कर देगा और आपको पहले से ज्यादा चमकदार स्किन देगा।
सामग्री
1- 2 चम्मच संतरे का जूस
2-2 चम्मच छिलके का पाउडर (संतरे के छिलके)
3-1 चम्मच दही
अगर आपके पास संतरे के छिलके से बना पाउडर नहीं भी है तो आप संतरे के छिलके से पेस्ट बना लें और उसका उपयोग करें।
1-एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच संतरे का जूस लें
2- अब इसमें 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर डालें।
3-उसके बाद इसमें 1 चम्मच दही मिलाएं।
4- आपका फेस मास्क तैयार है।
इस फेस मास्क को यूज करने से पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह से साफ कर लें यानी की चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। चेहरे को साफ करने से आपको फेस पैक के गुण अच्छी तरह से मिलेंगे और सभी पोषक तत्व आपकी स्किन में जा पाएंगे। इस फेस पैक को लगाते ही आपकी स्किन पर पहले ही इस्तेमाल में आपको असर होता हुआ दिखाई देगा।
संतरे में पाया जाने वाला विटामिन-सी आपकी स्किन को जवां बनाए रखनेमें मदद करता है और ढीली स्किन को टाइट बनाने का काम करता है। इतना ही नहीं ये चेहरे से दाग-धब्बों के निशान को भी हल्का करने का काम करता है। इस फेस पैक में दही के इस्तेमाल से स्किन को गहराई से साफ करने में मदद मिलती है। दही में लेक्टॉस पाया जाता है, जो स्किन को निखारने में मदद करता है।
संतरे और दही से बना ये फेस पैक आपके चेहरे पर छिपी फाइन लाइन्स को हटाने में मदद करता है और चेहरे की स्किन में छिपी अशुद्धियों को बाहर निकालता है। आप इस पैक को सप्ताह में दो से तीन बार उपयोग कर सकते हैं। एक सप्ताह के इस्तेमाल में ही आपको अपनी त्वचा में सुधार होता हुआ दिखाई देगा।