
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 12, 2024 6:14 PM IST
White hair turn black naturally : समय के साथ बालों का सफेद होना काफी ज्यादा कॉमन है, लेकिन आज के समय में 20 से 30 वर्ष की उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। बालों का सफेद होना न सिर्फ आपको बूढ़ा बनाता है, बल्कि इसकी वजह से कई बार कॉन्फिडेंट लेवल पर भी असर पड़ता है। इसलिए सफेद होते बालों की परेशानी से हर कोई दूर रहना चाहता है। अगर आप सफेद होते बालों की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में तरह-तरह के केमिकल युक्त हेयर डाई का प्रयोग करने से बेहतर है कि नैचुरल उपायों का सहारा लें।
दरअसल, जब आप केमिकल युक्त चीजों का प्रयोग बालों पर करते हैं, तो इससे आपके बाल काफी ज्यादा डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में बालों में कई अन्य तरह की समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप सफेद होते बालों को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए घर पर एक असरदार हेयर पैक बनाएं। इस हेयर पैक की मदद से बालों को नैचुरली ढंग से काले किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं सफेद होते बालों की परेशानी कैसे करें दूर?
सबसे पहले सूखे हुए गुड़हल के फूलों को अच्छी तरह से क्रश कर लें। इसके बाद इसमें दही, कॉफी पाउडर, विटामिन ई कैप्सूल, एलोवेरा जेल इत्यादि सामग्री को मिक्स कर लें। इसके बाद अपने बालों को दो हिस्सों में बांटकर इसमे तैयार किए गए हेयर मास्क को जड़ से लेकर सिरे तक लगाएं।
इसके बाद एक तौलिया लें, इसे गर्म पानी में डुबाकर निचोड़ लें। अब इसे सिर पर लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। करीब 30 मिनट के बाद आप अपने बालों को पानी की मदद से धो लें। आप चाहे तो माइल्ड शैंपू की मदद से भी बाल को साफ कर सकते हैं। इससे बालों को नैचुरली तरीके से काला करने में मदद मिल सकती है।
बालों को काला करने के लिए आप इस खास हेयर मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बाल काफी ज्यादा सफेद हो रहे हैं तो एक बार ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें। इसके साथ-साथ अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर भी ध्यान दें।