अगर आप भी खूबसूरती के लिए ले रहे हैं यूट्यूब की मदद, तो हो जाएं सावधान !

इस रिपोर्ट में देखा गया कि ज्यादातर विडियोज़ सर्जरी के लिहाज से अनप्रोफेशनल लोगों ने डाला है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 20, 2018 3:15 PM IST

यूट्यूब एक ऐसा सोशल प्लेट फॉर्म बन चुका है जिसको करोड़ो लोग यूज़ करते हैं। कई बार गाने सुनने के लिऐ, विडीयोज देखने के लिए या फिर किसी तरह कि जानकारी प्राप्त करने के लिए। लेकिन ऐसा भी देखने को मिलता है कि कई तरह कि जो जानकारी उस पर उबलब्ध होती है वो गलत पाई जाती है ।

बता दें कि एक ऐसी ही रिसर्च सामने आई है जिसमें यह पता चलता है कि कई लोग प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित जानकारी लोग यूट्यूब के माध्यम से ले रहे हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं या करने कि सोंच रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि रिसर्च में ये भा बात सामने आई है कि यूट्यूब पर प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित डाली गई जानकारियां आपको गुमराह करने का कार्य कर रही हैं ।

ऐसा देखने के मिला है कि यूट्यूब पर नॉन क्वालिफाइड मीडिया प्रोफेशनलों द्वारा ऐसी जानकारियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। न्यूज हब कि रिपोर्ट के मुताबिक न्यू जर्सी मेडिकल स्कूल के साइंटिस्टों द्वारा ऐसी ही 240 विडीयोज को देखा गया जिसमें फेस , कान , नाक और होठों की सर्जरी के बारे में बताया जा रहा है ।

इस रिपोर्ट के प्रमुख लेखक बॉरीस पास्कहोवर का कहना है कि फेशियल प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित डाली गई तमाम सामग्रियां एक मार्केटिंग कैपेन के लिए डाली गई हैं जिनमें अनप्रोफेशनल्स द्वारा जानकारियां दी जा रही हैं । रिपोर्ट में ये भी पाया गया कि जिन लोगों ने इनफार्मेशन डाली हैं उनमें से कुछ हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स, रोगी एवं अन्य लोग हैं ।

इस रिपोर्ट में देखा गया कि ज्यादातर विडियोज़ डालने वाले मेडिकल प्रोफेशनल्स कि प्रक्रिया के हिसाब से सही नही हैं और 240 विडियोज़ में से 94 ऐसी पाई गईं जिन्हें सर्जरी के लिहाज से अनप्रोफेशनल लोगों ने डाला है।

बॉरीस पास्कहोवर ने कहा कि लोगों को इस तरह की जानकारियों को फॉलों करने से बचना है क्योंकि ये आपके लिए हानिकारक हैं और आपको बहूत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। हमें ये बात समझनी पड़ेगी कि ये लोग इसलिए ऐसी सामग्रियों डालते हैं ताकि वे अपना प्रॉडक्ट बेच सकें।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.