Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अगर आप ब्यूटी और मेकअप ट्रेंड्स की जानकारी रखते हैं, तो आपको लिप्स के नए लुक की जानकारी होगी। आपको पता होगा कि आप ओंब्रे (ombre) का यूज ना केवल बालों के लिए बल्कि लिप्स के लिए भी कर सकते हैं। ओंब्रे में आपको अपने लिपस्टिक के रंग को बढ़ावा देने के लिए एक गहरे रंग के अंडकोट लगाने के लिए टू-टोन किस की आवश्यकता है। इसके बाद निचले होंठ पर लाइट शेड लगाएं और ऊपरी होंठ पर किसी दूसरे कलर के साथ कंट्रास्ट लगाएं। ओंब्रे रोजाना इस्तेमाल करना आपके लिए बोर हो सकता है लेकिन किसी खास दिन या पार्टी के लिए इससे बेहतर ऑप्शन नहीं है। ब्यूटी एक्सपर्ट जेनेट फर्नांडीज आपको कुछ टिप्स दे रही हैं जिनके जरिए आप ओंब्रे लिप्स लुक पा सकती हैं।
फुलर लिप्स के लिए
ओंब्रे आपके लिप्स में डायमेंशन जोड़ता है और लिप्स को फुलर बनाता है। फैडिंग से पेटल पिंक के लिए मैजेंटा या फैडिंग से टैन्जरीन के लिए डीप ऑरेंज का चयन करना चाहिए। आपको अपने लिप्स पर लाइट कलर का इस्तेमाल करना चाहिए और उसके बाद बाहरी किनारों पर डार्क कलर लगाएं।
पाउट पर ध्यान आकर्षित करने के लिए
डार्क लिप लाइनर हमेशा से खूबसूरती का रूप रही हैं। यह ट्रिक दो समान लिपस्टिक रंगों का उपयोग करना है और उन्हें एक साथ मिक्स करना है। तो बाहरी लिप्स को ब्राइट कलर दें जैसे पिंक और अंदर के लिप्स पर रेड कलर कि शेड दें। आप इस लुक को ब्रिक और बरगंडी कलर के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।
आउटलाइन लुक के लिए
पाउट पर ध्यान देने के लिए अपने ऊपरी और निचले दोनों होठों पर दो मिक्स कलर लगाएं। सबसे पहले होठों पर बेस कलर लगाएं और उसके बाद डायमेंशनल फिनिश के लिए ऊपरी और निचले होठों के बीच दूसरा कलर लगाएं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock