
Also Read
अक्सर ठंड के मौसम में ड्राई स्किन वालों की समस्या बढ़ जाती है। सर्द हवाओं से त्वचा और भी ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है। ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए जैतून का तेल (Olive Oil for Dry skin) लगा सकते हैं।
Benefits of applying olive oil in winter: विंटर सीजन यानी सर्दियों का मौसम (Winter season) जहां आपको भीषण गर्मी से छुटकारा दिलाती है, तो वहीं कई त्वचा संबंधित समस्याओं को भी बढ़ा देती है। अक्सर ठंड के मौसम में ड्राई स्किन वालों की समस्या (Skin Dryness in Winter) बढ़ जाती है। सर्द हवाओं से त्वचा और भी ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है। ड्राई स्किन से बचने के लिए लोग क्रीम, मॉइश्चराइजर यहां तक कि चेहरे और शरीर के अन्य भागों में नारियल, सरसों, बादाम का तेल भी अप्लाई करते हैं। यदि आपको इन तेलों से किसी भी तरह की समस्या होती है, एलर्जी होती है, तो आप ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए जैतून का तेल (Olive Oil for Dry skin) लगा सकते हैं। ऑलिव ऑयल से ना सिर्फ त्वचा का रूखापन (Olive oil benefits for dry skin care) दूर होता है, बल्कि स्किन को पोषण भी मिलता है। त्वचा हेल्दी नजर आती है।
यदि आपकी त्वचा बेहद ड्राई हो जाती है, तो रात में सोने से पहले चेहरा साफ करें। अब चेहरे, हाथों-पैरों पर जैतून के तेल से मालिश करें। इससे त्वचा मुलायम होगी। त्वचा को पोषण (olive oil benefits for dry skin) मिलेगा। जैतून के तेल में कई तरह के विटामिंस होते हैं, जैसे विटामिन ए, डी, ई, के आदि। ये सभी विटामिंस त्वचा को पोषण, नमी और मॉइश्चराइज करते हैं। त्वचा का रूखापन दूर होता है। रात में सोने से पहले आप चाहें तो जैतून के तेल में थोड़ा सा सरसों तेल मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा मॉइश्चराइज होती है।
सर्दियों में ऑलिव ऑयल को त्वचा पर लगाने से मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा मिलता है। इससे स्किन की ड्राइनेस दूर होती है। इस तेल को अप्लाई करने से स्किन मुलायम, ग्लोइंग नजर आ सकती है। जैतून के तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक, एंटी-फंगल तत्व काफी अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। ये सभी त्वचा संबंधित परेशानियों से बचाए रख सकती हैं।
(Disclaimer: सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस आर्टिकल में बताए गए तरीकों को सिर्फ सुझाव के तौर पर ही लें। त्वचा संबंधित किसी भी समस्या के उपचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)