भिंडी ही नहीं इसके बीजों के तेल में है ढेर सारे गुण, सफेद बालों को भी कर सकता है काला

Okra Oil Benefits : बालों में भिंडी का तेल लगाने से बालों को काला करने में मदद मिलती है। साथ ही यह स्किन के लिए भी काफी हेल्दी होता है।  आइए जानते हैं भिंडी तेल के फायदे?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : May 4, 2023 10:32 AM IST

Okra Oil Benefits : भिंडी की सब्जी, पकौड़ियां और भुजिया आपने कई बार खाई होंगी, लेकिन क्या आपने कभी भिंडी के बीजों से तैयार तेल का इस्तेमाल किया है? अगर नहीं, तो एक बार इस अनोखे तेल का प्रयोग जरूर करें। जी हां, भिंडी के बीजों से तैयार तेल का प्रयोग भी होता है। इस तेल के प्रयोग से आप कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। भिंडी के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लालिमा और जलन को रोकते हैं।

इतना ही नहीं, भिंडी के बीजों का तेल विटामिन सी और कोलेजन से भरपूर होता है जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है। यह मुहांसे के निशान और त्वचा की जलन को कम ( What is okra oil used for  ) करने में मदद करता है। साथ ही यह तेल बालों की केयर के लिए भी जाना जाता है। इस तेल से आपके बालों की चमक अच्छी होती है, साथ ही बाउंसी हो सकते हैं। यह तेल बालों को काला करने में भी मददगार होता है। भिंडी का तेल गहरे रंग का होता है।

भिंडी तेल के फायदे - Okra Oil benefits

भिंडी के कई फायदे होते हैं। वहीं, इसके तेल में कई ऐसे गुण होते हैं, जो बालों और स्किन की परेशानी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं भिंडी के तेल से होने वाले फायदे-

बालों को सफेद होने से रोके

भिंडी का तेल बालों में लगाने से आपके सफेद बालों की परेशानी को दूर किया जा सकता है। दरअसल, इस तेल को स्कैल्प पर लगाने से आपके बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जो बालों को सफेद होने से रोक सकता है।

भिंडी तेल से बालों में लाएं चमक

भिंडी  के तेल में विटामिन सी और कोलेजन होता है, जो बालों की चमक को बढ़ावा दे सकता ( Okra oil for Hair ) है। इससे आपके बेजान बालों में जान आती है। साथ ही यह बालों की ड्राईनेस, डैंड्रफ जैसी परेशानियों  को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

स्किन की लालिमा करे कम

भिंडी के तेल का प्रयोग ( Okra oil benefits )  स्किन पर करने से आपके स्किन की लालिमा को कम किया जा सकता है। दरअसल, इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है, जो स्किन की जलन और लालिमा को कम कर सकता है। इसके अलावा यह सूजन से भी राहत दिलाता है।

त्वचा पर लाए चमक

भिंडी के बीजों से तैयार तेल का प्रयोग करने से आपकी स्किन पर चमक आ सकती है। दरअसल, भिंडी के बीजों से तैयार तेल में विटामिन सी और कोलेजन भरपूर रूप से होता है, जो आपकी स्किन को चमकदार बनाए रख सकता है

पिंपल्स करे कम

भिंडी का तेल चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन से एक्ने-पिंपल्स, दानों की परेशानी कम होती है।  यह तेल एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्त्रोत होता है,  जो स्किन से पिंपल्स को कम कर सकता है। साथ ही पिंपल्स की वजह से होने वाली जलन और रैशेज को कम करता है।

भिंडी का तेल स्किन और बालों के लिए काफी अच्छा हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप इस तेल का पहली बार प्रयोग कर रहे हैं, तो इस स्थिति में एक बार एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source