तैलीय त्वचा है, तो ये गलतियां करने से बचें

अगर आप तैलीय त्वचा से परेशान हैं तो आपको उन गलतियों से बचना चाहिए जो आपकी त्वचा को और अधिक तैलीय बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 3, 2018 5:51 PM IST

कुछ लोगों की त्वचा ड्राई होती है, तो कुछ की ऑयली। हर तरह की स्किन टाइप की अपनी-अपनी परेशानियां होती हैं। खासकर, ऑयली स्किन वालों को तो प्रदूषण, धूल-मिट्टी के कारण त्वचा पर बहुत जल्दी दाने, मंहासे निकलने लगते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें उनकी आदतों के कारण ही कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

त्वचा का तैलीय होना कोई समस्या नहीं है, क्योंकि त्वचा को कोमल और मुलायम रहने के लिए तेल की जरूरत होती है। इससे त्वचा की परतों को बनाए रखने में मदद मिलती है। इस वजह से त्वचा में नमी बरकरार रहती है, लेकिन हद से ज्यादा त्वचा पर तेल होने से भी कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इससे त्वचा चिकनी, चिपचिपी हो जाती है और इस कारण मुंहासे होने की संभावनाएं भी अधिक होती है। आप इस तेल से जितना पीछा छुड़ाने की कोशिश करते हैं यह उतना ही वापस आ जाता है।

दिवाली में हानिकारक धुएं से यूं बचाएं अपनी कोमल त्वचा

अगर आप अधिक स्क्रब करते हैं या तो तेल साफ तो हो जाता है लेकिन त्वचा में तेल का उत्पादन बढ़ जाता है। अगर आप तैलीय त्वचा से परेशान हैं तो आपको उन गलतियों से बचना चाहिए जो आपकी त्वचा को और अधिक तैलीय बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में...

बार-बार चेहरा धोना

चेहरा बार-बार धोने से तेल कम होने की बजाय और बढ़ जाता है। त्वचा पर अधिक तेल होने के कारण आप चेहरे को बार-बार धोते हैं जिससे थोड़ी देर के लिए तेल साफ हो जाता है लेकिन इससे आपको कोई फायदा नहीं होता। त्वचा पर तेल कम हो जाने के कारण त्वचा के ग्लैंड्स अधिक तेल का उत्पादन करते हैं जिससे आपकी त्वचा और तैलीय दिखती है।

मॉइश्चराइजर का यूज कम करना

जब आपकी त्वचा तैलीय होती है तो आपको लगता है कि आपको इसे मॉइश्चराइज करने की जरूरत नहीं है। आप ऐसा करके गलती कर रहे हैं। अगर आप मॉइश्चराइजर लगाते हैं तो आपकी त्वचा को नमी मिलती है, जिससे आपकी स्किन अधिक तेल का उत्पादन नहीं करती है। ऐसे में जरूरी है नियमित रूप से मॉइश्चराइजर लगाना।

असमय होते सफेद बालों को काला करने के घरेलू उपाय

ऑयली मेकअप का इस्तेमाल

अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो आपकी त्वचा को पहले से ही प्राकृतिक मॉइश्चर मिल जाता है इसलिए आपको अलग से तेल युक्त मेकअप की जरूरत नहीं होती। ऑयली मेकअप लगाने से आपकी त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं और मुंहासे होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऑयल फ्री मेकअप का इस्तेमाल करें।

एल्कोहल युक्त टोनर का उपयोग

जिन लोगों की त्वचा तैलीय है, उनके लिए टोनर एक जरूरी प्रोडक्ट है। ये त्वचा से अतिरिक्त तेल, गंदगी को कम करते हैं। हालांकि, एल्कोहल युक्त टोनर आपकी त्वचा पर खुजली और इरिटेशन का कारण बन सकते हैं इसलिए एल्कोहल फ्री टोनर ही इस्तेमाल करें। पीठ पर निकल रहे हैं मुंहासे, यूं पाएं छुटकारा

अधिक स्क्रब करना

अगर आप अधिक स्क्रब करते हैं या तो तेल साफ तो हो जाता है लेकिन त्वचा में तेल का उत्पादन बढ़ जाता है। तैलीय त्वचा होने पर लोग सोचते हैं कि स्क्रब करने से उनकी त्वचा से अतिरिक्त तेल कम हो जाएगा। हालांकि, होता इसके विपरीत ही है। अगर आप त्वचा को अधिक स्क्रब करते हैं तो तेल कम हो जाता है जिसकी आपूर्ति के लिए आपकी स्किन और अधिक तेल का उत्पादन करती है। ऐसे में त्वचा को ज्यादा स्क्रब ना करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.