क्या ऑयली स्किन वालों हर दिन स्क्रब करके चेहरा साफ करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें समर स्किन केयर टिप्स

Oily skin care in summer: गर्मियों में ऑयली स्किन की समस्याएं और भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें और क्या नहीं, आइए स्किन केयर एक्सपर्ट से जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : May 12, 2022 12:42 PM IST

गर्मियों में लोगों को स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याएं होती हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या ऑयली स्किन वाले लोगों को होती है। दरअसल, ऑयली स्किन होने पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा बार-बार चेहरे पर आता ऑयल स्किन की ग्लो को छीन लेता है। ऐसे में एक गलत स्किन केयर रूटीन फॉलो करना आपकी स्किन को और खराब कर सकता है। तो गर्मियों में स्किन की देखभाल कैसे करें, इसे लेकर डॉ. मोनिका कपूर (Dr. Monica Kapoor) फ्लॉलेस कॉस्मेटिक की एक सेलिब्रिटी कॉस्मेटोलॉजिस्ट और निदेशक क्लीनिक और इलाकैड संस्थान से बात की।

क्या ऑयली स्किन वालों हर दिन स्क्रब करके चेहरा साफ करना चाहिए?

डॉ. मोनिका कपूर (Dr. Monica Kapoor) की मानें तो, त्वचा से अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने के लिए इसे साफ करना और अंदर से क्लीन करना बेहद जरूरी है। इसके लिए गंदगी और तेल के निर्माण से छुटकारा पाने के लिए रोजाना दो या तीन बार चेहरे को साफ करें, जिससे बंद रोमछिद्र, मुंहासे और अन्य समस्याएं आदि होती है। लेकिन अगर बात स्क्रब की करें तो, चेहरे को हफ्ते में बस एक या दो बार ही एक्सफोलिएट या स्क्रब करें। ये त्वचा की अतिरिक्त सीबम पैदा करने वाली परत को साफ करने में मदद करता है। जिससे त्वचा की सतह पर मृत त्वचा कोशिकाएं बढ़ जाती है, जिसके परिणामस्वरूप पिंपल्स, मुंहासे, व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स होते हैं।

ऑयली स्किन के लिए समर स्किन केयर टिप्स-Oily skin care in summer in hindi

1. हाइड्रेटिंग सीरम का उपयोग करें

अगर आपकी त्वचा डिहाइड्रेटेड नजर आती है। फिर अपने स्किनकेयर रूटीनमें हाइड्रेटिंग सीरम का उपयोग करें। ये आपके चेहरे को अंदर से हाइड्रेट करता है और इसका ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा आप एंटी-एजिंग प्रभाव वाला ब्राइटनिंग और एंटी-एजिंग गुणों वाले सीरम का उपयोग कर सकते हैं।

2. मॉइस्चराइजिंग और हाइड्रेशन का रखें खास ख्याल

तैलीय त्वचा को नियमित रूप से मॉइस्चराइजिंग और हाइड्रेशन की आवश्यकता होती है। नहीं तो ये एजिंग के लक्षणों को बढ़ावा दे सकता है। इससे चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां तेजी से बढ़ती हैं। इसके लिए त्वचा पर नियमित रूप से तेल मुक्त, गैर-कॉमेडोजेनिक और पानी आधारित मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

3. मेकअप करते समय हमेशा प्राइमर का इस्तेमाल करें

मेकअप करते समय हमेशा प्राइमर का इस्तेमाल करें क्योंकि यह सीबम को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक चलता है।

4. अल्कोहल मुक्त टोनर का प्रयोग करें

लगभग हर दिन अल्कोहल मुक्त टोनर का प्रयोग करें। रोजाना टोनर का इस्तेमाल करने से अतिरिक्त सीबम को खत्म करने में मदद मिलती है। ये तेल और आपकी त्वचा से गंदगी को दूर करता है।

5. हफ्ते में एक बार फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें

अपनी त्वचा पर सप्ताह में एक बार बेसिक फेस मास्रॉक का प्रयोग जरूर करें। तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा फेस मास्क वह है चारकोलया मोरक्कन मिट्टी होती है जो त्वचा को शांत और साफ रखती है। एक्सफोलिएशन के बाद त्वचा पर फेस मास्क का इस्तेमाल करें। इसे हफ्ते में कम से कम दो या तीन बार लगाएं। ऐसे फेस मास्क का इस्तेमाल करें जिसमें काओलिन और बेंटोनाइट क्ले हो। साथ ही चंदन, मुल्तानी मि का प्रयोग भी अच्छा है जो कि तैलीय त्वचा से धीरे-धीरे अतिरिक्त तेल को सोख लेता है।

इसके अलावा सनस्क्रीन का हर दिन इस्तेमाल जरूर करें। ये गर्मी के समय में तैलीय त्वचा की देखभाल की दिनचर्या का एक अनिवार्य हिस्सा है। इसलिए हमेशा इसका इस्तेमाल करें। इसके अलावा खनिज आधारित उत्पाद जिसमें जिंक या टाइटेनियम डाइऑक्साइड होता है उन चीजों का इस्तेमाल करें।

कभी भी मेकअप लगाकर न सोएं। इससे त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source