
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 19, 2019 3:56 PM IST
जानें, ऑयली त्वचा के फायदे... © Shutterstock
कुछ लोगों की त्वचा काफी रूखी (ड्राई) होती है, तो कुछ लोगों की तैलीय (ऑयली)। हर तरह की त्वचा के अपने फायदे हैं। हालांकि, रूखी त्वचा जिनकी होती है, उन्हें सर्दी के मौसम में काफी समस्याएं होती हैं, ठीक उसी तरह ऑयली स्किन वालों को गर्मी के मौसम में काफी परेशानी होती है। पर क्या आप जानते हैं कि ऑयली स्किन कहीं बेहतर होती है (Oily Skin Benefits) ड्राई स्किन से? दरअसल, स्किन काफी संवेदनशील होती है, फिर चाहे वह शुष्क हो या फिर तैलीय। त्वचा पर बाहरी चीजों का असर जल्दी दिखने लगता है। तैलीय त्वचा में एक प्राकृतिक चमक देखने को मिलती है। रूखी त्वचा के मुकाबले इसमें झुर्रियां कम होती हैं और बढ़ती उम्र का असर भी देर से नजर आता है। जानें, ऑयली त्वचा के फायदे (Oily Skin Benefits)...
चेहरे को बार-बार धोने से चेहरे पर चमक आती है पर तैलीय त्वचा की चमक एक बार धोने से भी पूरे समय के लिए बरकरार रहती है। त्वचा में नमी और चमक बने रहने से त्वचा हमेशा जवां बनी रहती है, जिसके चलते तैलीय त्वचा में बुढ़ापा देरी से नजर आता है।
जिन लोगों की त्वचा तैलीय होती है, उनमें बढ़ती उम्र का कोई असर देखने को नहीं मिलता। झुर्रियां भी नहीं होती हैं। ऑयली स्किन पर चमक और नमी हमेशा बनी रहती है।
त्वचा तैलीय है, तो रूखापन भी नहीं दिखेगा। त्वचा हमेशा नमीयुक्त रहती है। ऐसी त्वचा में प्राकृतिक मॉइस्चराइजर होता है, जो अपनी नमी से त्वचा की रूखेपन से रक्षा करता है।
तैलीय त्वचा में प्राकृतिक रूप से विटामिन ई पाया जाता है, जो त्वचा के लिए एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसके कारण सूरज की कठोर किरणों, प्रदूषण और चर्म रोग के अलावा सर्द मौसम में भी त्वचा की रक्षा होती रहती है। स्किन रोगों से भी बचाव होता है।
तैलीय त्वचा चिकनी और नमीयुक्त होती है इसलिए इसमें मेकअप करने के लिए एक सही कैनवस बनता है। रूखी त्वचा की अपेक्षा तैलीय त्वचा पर मेकअप सुचारू रूप से किया जा सकता है।
सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने के लिए आप सनस्क्रीन लोशन लगाते हैं। तैलीय त्वचा पर ये लोशन एक कवच के रूप में काम करती है। इससे स्किन की सुरक्षा होती है इसलिए सूर्य की किरणों का प्रभाव तैलीय त्वचा की अपेक्षा शुष्क त्वचा पर अधिक पड़ता है।
Dark Circle Tips : ये 4 होममेड मास्क, दूर करेंगे डार्क सर्कल की समस्या