Oily Hair : क्या बाल रहते हैं हमेशा चिपचिपे? तो आज़माएं ये 2 घरेलू नुस्खे,ऑयली बाल बनेंगे खिले-खिले

Greasy Hair: ऐसे,  बहुत से कारण हैं जिनकी वजह से बाल चिपचिपे होते हैं। खासकर, सिर की त्वचा या स्कैल्प में ऑयल ग्लैंड्स का बहुत अधिक सक्रिय होना इस समस्या को बढ़ा देता है। इससे,  राहत के लिए घर में मौजूद कुछ चीज़ों को आप इस्तेमाल कर सकते हैं।  

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 22, 2020 12:41 PM IST

ऑयली बालों (Oily Hair Care Tips) को बार-बार शैम्पू (shampoo) करना पड़ता है। लेकिन,   फिर भी कुछ लोगों के बालों का चिपचिपापन ( Oily Scalp) खत्म नहीं होता। ऐसे,   बहुत से कारण हैं जिनकी वजह से बाल चिपचिपे होते हैं। खासकर,   सिर की त्वचा या स्कैल्प में ऑयल ग्लैंड्स का बहुत अधिक सक्रिय होना इस समस्या को बढ़ा देता है। इससे,   राहत के लिए घर में मौजूद कुछ चीज़ों को आप इस्तेमाल कर सकते हैं।  (Oily Hair Care Tips)

क्या तेल मालिश करने से हेयर फॉल होता है ? ये हैं हेयर केयर के सही तरीके, जिनसे बालों का झड़ना हो सकता है कम

ऑयली बालों का चिपचिपापन कम करने के लिए टिप्स  (Oily Hair Care Tips):

नींबू (Lemon for oily hair ):

विटामिन सी और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण, नींबू का रस सिर की त्वचा में अतिरिक्त चिपचिपेपन को सोखता है।  यह ज़्यादा तेल के उत्पादन को रोकता है। इसीलिए,  ऑयली हेयर वालों को नींबू का रस बालों में लगाना चाहिए। सादे पानी में नींबू का रस मिक्स करें। इसे,  सिर की त्वचा पर 5-10 मिनट के लिए लगाकर रखें। फिर,  हल्के गुनेगुने पानी से बालों को शैम्पू करें।  (Oily Hair Care Tips)

Health tips for Brides: जल्द बनने वाली हैं दुल्हन , तो फॉलो करें ये रूटीन, मिलेगी हेल्दी बॉडी और अच्छी स्किन

अंडा (Egg for oily hair) :

हालांकि,  अंडा जहां बालो को मॉश्चराइज करता है वहीं, यह ऑयली बालों की समस्याओं से भी राहत दिलाता है।  बहुत चिपचिपे बालों से राहत पाने के लिए बालों पर अंडे से बना हेयर मास्क लगाएं। इसके लिए,   एक चम्मच शहद, 3 चम्मच मेंहदी या हिना पाउडर और एक चम्मच ऑलिव ऑयल लें। इसमें, एक अंडें का यॉक मिलाएं। अच्छी तरह फेंटकर पेस्ट बनाएं और इसे हेयर मास्क की तरह बालों और स्कैल्प पर लगाएं। अब,  इसे पानी से अच्छी तरह साफ करें। फिर,  शैम्पू करें।

Dandruff Home Remedy: ठंड के मौसम में होता है बहुत अधिक डैंड्रफ, तो लगाएं केवल 2 चीज़ों से बना यह खास हेयर पैक, रूसी की समस्या हो जाएगी कम

Pimples: मुल्तानी मिट्टी  से मिल सकती है एक्ने- फ्री स्किन , पिम्पल्स से राहत के लिए इस करामाती मिट्टी से बनाएं ये 3 फेस पैक्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source