hamburger icon
A
Read in English

ऑफिस जाने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं? जानें वो 5 चीजें जो दिनभर रखेंगी फ्रेश और ग्लोइंग

Office jaane se pahle chehre par kya lagaye: ऑफिस जाने से पहले अगर आप भी फ्रेश और ग्लोइंग दिखना चाहते हैं, तो आपको किसी महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट की नहीं बल्कि कुछ सिंपल ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत है और इनके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 16, 2025 12:46 PM IST

Office jaane se pahle chehre par kya lagana chahiye: आज की व्यस्त और तेज रफ्तार लाइफस्टाइल में ऑफिस के लिए जल्दी तैयार होते समय हम अक्सर चेहरे की सही देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं। भागदौड़ भरी सुबह में अक्सर लोग सिर्फ चेहरा धोकर ही बाहर निकल जाते हैं, लेकिन यह स्किन के लिए पर्याप्त नहीं होता। प्रदूषण, धूप और तनाव जैसी चीजें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में चेहरे की ताजगी और नैचुरल ग्लो बनाए रखने के लिए एक सही और सिंपल स्किनकेयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है। दिन की शुरुआत में ही त्वचा को सही पोषण और सुरक्षा देने से न केवल आप दिनभर फ्रेश दिखेंगी, बल्कि आपकी त्वचा भी हेल्दी, स्मूद और चमकदार बनी रहेगी।

फेस क्लींजर या माइल्ड फेस वॉश (Face cleanser or mild face wash)

सबसे पहले चेहरे की सफाई करें। माइल्ड फेस वॉश या क्लींजर का इस्तेमाल करके आप चेहरे से गंदगी, धूल, ऑयल और पसीना हटा सकती हैं। यह स्किन को फ्रेश बनाता है और आगे की सभी स्किन केयर प्रोडक्ट्स के लिए बेहतर बेस तैयार करता है।

टोनर (Skin toner)

चेहरा धोने के बाद टोनर का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल में जरूरी कदम है। यह पोर्स को टाइट करता है, स्किन का पीएच बैलेंस बनाए रखता है और अतिरिक्त ऑयल को कंट्रोल करता है। खासकर गर्मियों में और ऑयली स्किन वालों के लिए टोनर बेहद फायदेमंद होता है।

मॉइस्चराइजर (Moisturiser)

स्किन को हाइड्रेटेड रखना हर स्किन टाइप के लिए जरूरी है। लाइटवेट और नॉन-ऑयली मॉइस्चराइजर त्वचा को मुलायम, स्मूद और हेल्दी बनाए रखता है। यह नमी को बनाए रखता है और मेकअप को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है, जिससे चेहरा दिनभर फ्रेश दिखता है।

सनस्क्रीन (Sunscreen)

सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है, जिससे स्किन डैमेज, एजिंग और टैनिंग कम होती है। रोजाना एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं, चाहे मौसम कोई भी हो। यह त्वचा को स्वस्थ और सुरक्षित बनाए रखने में मदद करता है। (Also Read: सनस्क्रीन लगाने के फायदे)

बीबी क्रीम या लाइट फाउंडेशन (BB cream or Light foundation)

अगर आप हैवी मेकअप से बचना चाहती हैं, तो BB क्रीम या हल्का फाउंडेशन एक बेहतरीन विकल्प है। यह स्किन टोन को समान बनाता है, हल्की खामियों को छुपाता है और चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है, जिससे लुक फ्रेश और सॉफ्ट नजर आता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।