
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 4, 2022 11:40 AM IST
nutritional deficiency that causes pimples:पिम्पल्स, एक्ने और डार्क स्पॉट्स जैसी समस्याएं टीनएज के बाद लगभग हर व्यक्ति को झेलनी पड़ती हैं। शरीर में हार्मोन्स के स्तर में बदलाव आने के कारण लोगों की स्किन ऑयली और चिपचिपी होने लगती है। इसके साथ ही चेहरे पर फोड़े-फुंसी, मुंहासे, गड्ढे और काले दाग-धब्बे भी बढ़ने लगते हैं। लोग जहां इन समस्याओं से राहत पाने के लिए विभिन्न तरीके के ट्रीटमेंट्स लेते हैं वहीं, कुछ लोग घरेलू नुस्खों को बेहतर मानते हुए उन्हें फॉलो करते हैं। लेकिन, कई बार इन चीजों की मदद लेने के बावजूद समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है और लोग पिम्पल्स और दाग-धब्बों की परेशानी से छुटकारा नहीं पा पाते। वहीं, कुछ लोगों को पूरी जिंदगी पिम्पल्स की परेशानी से जूझना पड़ता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस तरह की परेशानियों की एक वजह पोषण तत्वों की कमी हो सकती है। जी हां, कुछ न्यूट्रिएंट्स की कमी के चलते बार-बार पिम्पल और फोड़े-फुंसियों जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ऐसे में आपको न्यूट्रिशनल डेफिसिएंसी को पहचानते हुए अपनी डाइट में बदलाव करने चाहिए। स्किन के लिए ऐसे ही महत्वपूर्ण विटामिंस और मिनरल्स के बारे में पढ़ें यहां। (nutritional deficiency that causes pimples In Hindi.)

फ्री-रैडिकल डैमेज के कारण स्किन समय से पहले बूढ़ी दिखायी देने लगती है और स्किन पर काले धब्बे और पिम्पल्स होने लगते हैं। जिन लोगों को विटामिन ए कमी अधिक होती है उनका शरीर फूला हुआ दिखायी देता है। विटामिन ए की कमी इन समस्याओं को और अधिक बढ़ा सकती है। विटामिन एक की पर्याप्त मात्रा के लिए अपनी डाइट में ये फूड्स शामिल करें-
डार्क स्पॉट्स की समस्या के लिए विटामिन बी3 की कमी ( Vitamin B3 deficiency) भी एक कारण हो सकती है। वहीं, जब पर्याप्त मात्र में आप विटामिन बी3 वाली चीजों का सेवन करते हैं जो इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है और त्वचा की चिपचिप भी कम होती है। वहीं, यह मुंहासों की समस्या को भी कम करता है।
स्किन के लिए विटामिन ई ना केवल एक मॉश्चराइजिंग एजेंट की तरह काम करता है बल्कि यह स्किन को अंदर से मजबूत और हेल्दी बनाता है। विटामिन ई एक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट है जो स्किन की सूजन कम करने के साथ-साथ त्वचा में कोलाजन के निर्माण में भी मदद करता है। जबकि, विटामिन ई की कमी हो जाने के बाद स्किन डार्क स्पॉट्स, झुर्रियों और फोड़े-फुंसियों से भर सकती है।