
Also Read
सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर हो जाते हैं। यह बॉडी को डिटॉक्स करने का नेचुरल प्रोसेस है। अपनी इस आदत के कारण नुसरत भरूचा 34 की उम्र में भी काफी ग्लैमरस और आकर्षक लगती हैं। ©Instagram/Nusratbharucha
सुबह खाली पेट पानी पीना (Benefits of Drinking water) सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने का नेचुलर प्रोसेस है। इससे न सिर्फ आपकी सेहत अच्छी रहती है, बल्कि आप लंबे समय तक खूबसूरत भी बने रहते हैं। ड्रीम गर्ल फिल्म की नुसरत भरूचा ने इस सीक्रेट को अपनाकर 34 की उम्र में भी खुद को रखा है फिट और ग्लैमरस। आइए जानें क्या हैं सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे (Benefits of Drinking water)।
सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर हो जाते हैं। यह बॉडी को डिटॉक्स करने का नेचुरल प्रोसेस है। जरूरी है कि बेड टी लेने की बजाए आप पानी पीने से दिन की शुरूआत करें।
सुबह उठकर पानी पीने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या से काफी ज्यादा बचाव होता है। असल में जब हम पानी से दिन की शुरूआत करते हैं, तो चाय-कॉफी जैसे पेय से होने वाली ड्राइनेस से हम बच जाते हैं।
सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से वजन कम करने में सबसे ज्यादा मदद मिलती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं। इससे फैट अपने आप गलने लगता है।
हमारे शरीर को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। जब हमें पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता तो शरीर में कई तरह के इंफेक्शन होने लगते हैं। खासतौर से महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या बहुत आम है। इससे बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
सुबह उठकर पानी पीने की आदत आपको एजिंग की परेशानियों से बचाए रखती है। यह एक एंटी एजिंग सीक्रेट है। इससे सेहत और सौंदर्य दोनों को लाभ पहुंचता है।
वजन बढने, यूरिन इंफेक्शन और अन्य कई तरह की समस्याएं तब होती हैं जब हमारा पाचन ठीक नहीं होता। सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से पाचन में जबरदस्त सुधार होता है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर है तो सुबह एक गिलास नींबू पानी पीना शुरू करें। इससे त्वचा पर भी ग्लो आएगा।
ड्रीम गर्ल फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ धमाल मचा रहीं नुसरत भरूचा की उम्र 34 वर्ष है। पर इस उम्र में भी वे काफी ग्लैमरस और आकर्षक लगती हैं। इसकी वजह वे सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने की आदत को ही बताती हैं। वे कहती हैं कि मैं अपने दिन की शुरूआत सुबह एक गिलास पानी पीने से करती हूं। इसके बाद भी दिन भर में कई बार पानी पीती हूं। साथ ही लिक्विड डाइट को भी अपने रूटीन में शामिल करती हूं।
वजन घटाने के लिए अभी शुरू करें ग्रीन जूस, जानें रेसिपी और फायदे
वेडिंग सीजन से पहले बढ़ानी है चेहरे की चमक, तो ट्राय करें ये घरेलू उपचार