hamburger icon
A
Read in English

नाखूनों को स्वस्थ और हाइजीनिक रखेंगी ये 3 चीजें, मेनिक्योर से भी ज्यादा आएगी चमक

अपने नाखूनों को स्वस्थ और अच्छा दिखने के लिए, यह जरूरी नहीं कि आपको पार्लर जाकर महंगी मैनीक्योर या महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत पड़े। बल्कि आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनकी मदद से आप सुंदर, स्वस्थ और हाइजीनिक नाखून पा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 16, 2020 1:01 PM IST

नाखून शरीर का एक ऐसा अंग है जिसे सबसे अधिक अनदेखा किया जाता है। जबकि नाखून आपकी सेहत का हाल बताने के साथ ही आप कितने हाइजीनिक हैं ये भी बताती है। साथ ही इस बात को भी कोई नहीं नकार सकता कि अगर नाखूनों की सही तरह से देखभाल की जाए तो ये आपकी पर्सनेलिटी में चार चांद लगा देती हैं। अपने नाखूनों को स्वस्थ और अच्छा दिखने के लिए, यह जरूरी नहीं कि आपको पार्लर जाकर महंगी मैनीक्योर या महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत पड़े। बल्कि आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनकी मदद से आप सुंदर, स्वस्थ और हाइजीनिक नाखून पा सकते हैं। आज हम आपको नाखूनों को स्वस्थ रखने और उन्हें पोषण देने के लिए कुछ ऐसे आसान घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो वाकई में असर करते हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये नुस्खे-

brittle-nails

नींबू और बेकिंग सोडा

नींबू के स्वास्थ्य लाभों से तो आप यकीनन वाकिफ होंगे। लेकिन शायद आपको यह न पता हो कि यह नाखूनों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। नींबू के प्रयोग से नाखून के रंग बदलने को रोका जा सकता है जिससे नाखून अच्छे और साफ दिखते हैं। किचन में काम करने वाली महिलाओं के नाखून पीले या भूरे हो जाते हैं तो दिखने में बहुत भद्दे लगते हैं। इन्हें आप नींबू और बेकिंग सोडा की मदद से साफ कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच नींबू और एक कप पानी एड करें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसमें करीब 10 मिनट के लिए अपने नाखूनों को भिगोए रखें। अब किसी मुलायम की मदद से अपने नाखूनों को स्क्रब करें। अब नॉर्मल पानी से अपने हाथ धो दें।

लहसुन का रस

लहसुन आपके नाखूनों को बाहरी चमक देने के साथ ही उन्हें अंदर से भी मजबूत बनाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक लहसुन की कली को आधा काट लें और उसे हल्के हाथों से अपने नाखूनों पर रगड़ें। यदि आप चाहें तो लहसुन के रस को भी अपने नाखूनों पर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको लहसुन के रस में करीब 10 मिनट तक अपने नाखूनों को भिगोना है और फिर साफ पानी से हाथ धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार ऐसा किया जा सकता है।

nails colour

जैतून का तेल

जैतून के तेल के मजबूत मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो आपके नाखूनों को मजबूत और चमकदार बनाते हैं। इसके लिए आपको पहले अपने नाखूनों को अच्छी तरह साफ करना है और फिर 15 मिनट तक गुनगुने जैतून के तेल में अपने नाखूनों को भिगो दें। अब किसी साफ तौलिए की मदद से अपने नाखूनों को साफ करें। बेहतर परिणाम के लिए आप इस प्रक्रिया को रोज कर सकत हैं।