
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 18, 2023 1:44 PM IST
Multani mitti benefits for hair: अगर आप भारतीय हैं तो मुल्तानी मिट्टी से स्किन को मिलने वाले फायदों के बारे में जानते ही होंगी। मुल्तानी मिट्टी कोई आम मिट्टी नहीं बल्कि आयुर्वेद में इसे त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने वाली दवा माना है। सिर्फ आयुर्वेद ही नहीं आजकल के मॉडर्न प्रोडक्ट्स भी मुल्तानी मिट्टी का लोहा मानते हैं और आजकल कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बहु ही कम लोग जानते हैं कि मुल्तानी मिट्टी सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। सही और नियमित रूप से अपने बालों में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होने लगती हैं। यदि आप बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में हम आपको बालों में मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही तरीका क्या है और इसे लगाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं, आदि के बारे में आपको बताने वाले हैं।
मुल्तानी मिट्टी की सबसे खास बात यह है कि इसकी सोखने की क्षमता बहुत जबरदस्त होती है। बालों में इस्तेमाल करने से यह बालों में मौजूद अतिरिक्त तेल को सोख लेती है, जिससे बालों का चिपचिपापन कम हो जाता है। ग्रिजी हेयर से परेशान लोगों के लिए मुल्तानी मिट्टी काफी फायदेमंद हो सकती है।
मुल्तानी मिट्टी बालों के लिए एक नेचुरल हेयर कंडीशनर की तरह काम करती है। मुल्तानी मिट्टी को सिर्फ एक बार लगाकर ही आप अपने बालों चिकनापन महसूस कर सकते हैं। जिन लोगों के बाल रूखे रहते हैं, उन्हें बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। मुल्तानी मिट्टी का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से बाल चिकने व कोमल रहते हैं।
रूसी से परेशान लोगों के लिए भी मुल्तानी मिट्टी बेहद फायदेमंद रहती है। यदि आप डैंड्रफ से परेशान हैं तो कम से कम एक हफ्ते के लिए रोज अपनी स्कैल्प पर मुल्तानी मिट्टी लगाएं। एक या दो दिन में ही आपको डैंड्रफ में कमी महसूस होगी और एक हफ्ते के भीतर आपका डैंड्रफ पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
इतना ही नहीं कुछ लोगों में इसके इस्तेमाल से बाल झड़ना भी बंद हो जाते हैं। यदि आप रोजाना मुल्तानी मिट्टी से अपना सिर धोते हैं, तो यह कुछ हद तक आपके हेयर फॉल को रोक सकती है। साथ ही इसका नियमित इस्तेमाल फिर से बाल झड़ना शुरु होने से भी रोकता है।
मुल्तानी मिट्टी को लगाने के दो अलग-अलग तरीके हैं -
पहला तरीका - सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी के एक डली लें और उसे थोड़े पानी में रात भर भिगो दें। सुबह मिट्टी पूरी तरह से गल जाएगी और इसे आप अपने सिर में अच्छे से लगा सकते हैं। कम से कम 15 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें और फिर पानी के साथ धो लें।
दूसरा तरीका - आप सिर धोते समय सीधे मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी के डली को आप एक साबुन की तरह यूज कर सकते हैं। हालांकि, जिनके बाल बड़े हैं जैसे महिलाएं उन्हें मिट्टी को गलाकर ही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।