बिना सर्जरी कटे-फटे ईयरलॉब को जोड़ने का तरीका है ईयरलॉब रिपेयरिंग!

बड़े झुमके पहनकर क्या आपके कान भी कट गए हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 5, 2017 4:31 PM IST

जहां कान निचले हिस्से के कटने का सबसे आम कारण लगातार भारी, लटकने वाले झुमके पहनना हैं वहीं कई बार किसी चोट, कपड़े में झुमके अटकने, टेलीफोन कॉर्ड, हेयरब्रश या बालियों को खींचने वाले बच्चों के कारण ईयरलॉब कट-फट जाते हैं। नानावटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मुंबई में डॉ. रैना निखिल नाहर, कंसल्टेंट कॉस्मेटोलॉजिस्ट और डर्मटालजिस्ट (स्किन और वेनेरिअल डिज़िज़) हमें यह समझने में मदद कर रहे हैं कि कैसे कटे-फटे ईयरलॉब्स को सर्जरी के बिना जोड़े जा सकते हैं।

हम सर्जरी के बिना भी ईयरलॉब की मरम्मत केमिकल ईयरलॉब रिपेयर या  सर्जिकल ग्लू की मदद से भी कर सकते हैं।

ईयरलॉब रिपेयरिंग प्रक्रिया

रासायनिक ईयरलॉब रिपेयर में, हम टूथपिक की मदद से साथ 90% ट्रिक्लोरोएसेटिक एसिड (90% trichloroacetic acid) का उपयोग करते हैं, यह हल्के सफेद रंग का होता है, जिसे फ्रॉस्टिंग भी कहा जाता है। घावों के दोनों सिरों को एक साथ रखा जाता है और माइक्रो टेप लगाया जाता है और हफ्तेभर के लिए इसे यूं हीं रखा जाता है। एक हफ्ते के बाद अगर घाव ठीक नहीं हुआ, तो प्रक्रिया को दोहराया जा सकता है। अधिकतम 3 सीटिंग्स एक हफ्ते के अलावा आवश्यक हैं।

इस प्रक्रिया के सबसे बड़े फायदे क्या हैं:

  • लोकल एनेस्थेसिया (local anaesthesia) की ज़रूरत नहीं पड़ती।
  • इसके लिए किसी तरह के टांकों की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
  • इसमें कुछ मिनटों का समय लगता है और दर्द भी नहीं होता।
  • यह काफी सस्ता और असरदार होता है।

इसकी एक ही खराब बात यह है कि इसकी 2-3 सीटिंग्स की ज़रूरत पड़ती है।

रिकवरी

  • इसे ठीक होने में तकरीबन एक हफ्ते लगते है।
  • बहुत सारी पेन किलर गोलियां हैं जो आपको पहले कुछ दिनों के दौरान दर्द से राहत दिलाने में मदद करती हैं। यह वह दौर है जब दर्द बहुत ज़्यादा होता है।
  • धूम्रपान करने वालों को इस सर्जरी से एक महीने पहले धूम्रपान छोड़ना सबसे अच्छा होता है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि धूम्रपान करने से उपचार की प्रक्रिया में अड़चन आ सकती  है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

ईयरलॉब रिपेरिंग के बाद झुमके पहने जा सकते हैं

  • ऐसा अक्सर कहा जाता है कि कान में हल्के झुमके या स्टड पहनने से पहले भी कम से कम एक महीने का इंतजार करना काफी अच्छा होता है।
  • दोबारा कानों के कटने ही बचने के लिए फिर से भारी बालियां नहीं पहनना ही बेहतर है। अगर आपको पहनना ही है, तो कानों को सपोर्ट करनेवाली चेन के साथ झुमकों को पहनें।

Read This in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari.

चित्रस्रोत:Shutterstock Images.