Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नीता अंबानी की एजलेस ब्यूटी का मिल गया सीक्रेट, पीती हैं इस लाल सब्जी का जूस

देश के सबसे मशहूर बिजनेस फैमिली की बड़ी बहु नीता अंबानी एक कामयाब बिजनैस वूमन भी हैं और साथ ही फिटनेस और ब्यूटी ऑइकॉन। आइए जानें उनकी हेल्थ और ब्यूटी का सीक्रेट।

नीता अंबानी की एजलेस ब्यूटी का मिल गया सीक्रेट, पीती हैं इस लाल सब्जी का जूस

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 17, 2024 11:41 PM IST

Nita Ambani Beauty secrets: नीता अंबानी की उम्र 60 साल से अधिक है लेकिन, उनक चेहरे पर 35-40 साल की महिलाओ जैसा ग्लो है। कई बार वे जब अपनी बेटी ईशा अंबानी (Esha Ambani) और बहुओं श्लोका मेहता (Shloka Mehta) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ किसी पब्लिक इवेंट पर नजर आती हैं तो लोगों के लिए अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि वे उन सबकी उम्र में कोई अंतर भी है या ना। देश के सबसे मशहूर बिजनेस फैमिली की बड़ी बहु नीता अंबानी (Neeta Ambani) भी एक कामयाब बिजनैस वूमन भी हैं। लेकिन, साथ ही उनकी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। इससे पता चलता है कि नीता कितनी हेल्दी लाइफस्टाइल जीती होगीं। क्योंकि, हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और अच्छी दिनचर्या की मदद से ही हेल्दी स्किन और हेल्दी बॉडी प्राप्त हो सकती है। आइए जानें नीता अंबानी खुद की फिटनेस (Neeta Ambani Fitness), हेल्थ और ब्यूटी को मेंटेन करने के लिए क्या करती हैं।

अपनी असली उम्र से आधी की कैसे दिखती हैं नीता अंबानी? (Secrets of Nita Ambani's young age)

नीता अंबानी की फिटनेस की बात की जाए तो किसी समय नीता अंबानी का वजन बहुत अधिक था। वे मोटापे की शिकार थीं लेकिन, उन्होंने एक्सरसाइज, सही डाइट प्लान और हेल्दी लाइफस्टाइल की मदद से उन्होंने अपना वजन कम (Nita Ambani weight loss secrets) किया।

बता दें कि नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani weight loss) ने जब वेट लॉस के लिए काम करना शुरू किया तभी नीता ने भी उन्हें साथ देने के लिए खुद की फिटनेस पर काम करना शुरू किया। उन्होंने हेल्दी डाइट के साथ-साथ जिम जाने, योग और वॉक जैसी एक्टिविटीज की मदद ली।

Also Read

More News

वेट लॉस के लिए नीता अंबानी ने एक खास नुस्खा आज़माया। उन्होंने एक स्पेशल सब्जी का जूस पीकर खुद को फिट बनाया। यह सब्जी है चुकंदर या बीटरूट। नीता अंबानी ने रोजाना बीटरूट का जूस पीती रहीं।

महिलाओं के लिए क्यों फायदेमंद है बीटरूट का जूस? (Why drinking beetroot juice is beneficial for women)

बीटरूट के रस में पोटैशियम और  आयरन पाया जाता है। यह दोनों ही तत्व शरीर को शक्ति देते हैं। बीटरूट का जूस पीने से पेट भरता है और इससे आपकी क्रेविंग कम होती है। बीटरूट में शरीर को नरिश करने वाले जिंक, कॉपर,  मैग्नीशियम, विटामिन और कई प्रकार के  मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर और ओवरऑल हेल्थ को फायदे पहुंचाते हैं।

वेट लॉस के लिए चुकंदर का जूस पीने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि यह आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। जिससे फैट बर्निंग और वेट लॉस दोनों ही प्रोसेस तेज होते हैं।

होते हैं ये भी लाभ (Important health benefits of drinking beetroot juice)

हार्ट हेल्थ के लिए चुकंदर का जूस(Chukandar ka juice) पीना लाभकारी है।

बीटरूट का जूस ब्लड प्रेशर कंट्रोल में भी मदद करता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में बीटरूट का सेवन बहुत कारगर है। इसीलिए, अगर आपका अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मुश्किलें आ रही हैं तो आप चुकंद के जूस का सेवन कर सकते हैं।

बीटरूट का जूस पीने से शरीर में खून बढ़ता है। साथ ही बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन भी होता है। इन सबसे स्किन पर ग्लो आता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source