रात को जरूर फॉलो करें ये खास स्किनकेयर रूटीन, सुबह उठते ही मिलेगी चमकदार और खूबसूरत त्वचा

Night Skincare Routine in Hindi: सिर्फ सुबह ही नहीं, रात को भी त्वचा को पूरी देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए सभी लोगों को नाइट स्किनकेयर रूटीन भी जरूर फॉलो करना चाहिए। जानें, क्या हैं इसके स्टेप्स-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : March 6, 2025 9:26 AM IST

Raat ko Chehre Par Kya Lagaye: सुबह हो या रात, त्वचा को दोनों समय देखभाल की जरूरत होती है। अधिकतर लोग सुबह के समय तो प्रॉपर स्किनकेयर करते हैं। लेकिन, रात को ऑफिस से आने के बाद चेहरा तक नहीं धोते हैं। यह आदत आपके चेहरे को खराब कर सकती है। इससे चेहरे पर कील-मुंहासों और दाग-धब्बों जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए रात को सोते समय भी प्रॉपर स्किनकेयर रूटीन (Night Skincare Routine) फॉलो करें। इससे चेहरे पर जमी गंदगी भी आसानी से निकल जाएगी। साथ ही, त्वचा पर नमी भी बनी रहेगी और सुबह उठने के बाद चेहरा खिला-खिला नजर आएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर रात को चेहरे की देखभाल कैसे करें? या नाइट स्किनकेयर रूटीन क्या होना चाहिए? आइए, जानते हैं इसके बारे में-

रात को फॉलो करें ये स्किनकेयर रूटीन- Best Night Skincare Routine in Hindi

1. चेहरे की क्लींजिंग करें

हम सभी सुबह उठने के बाद चेहरे की अच्छी तरह से क्लींजिंग करते हैं। लेकिन, रात को भी चेहरे की क्लींजिंग बेहद जरूरी होती है। दिनभर चेहरे पर धूल-मिट्टी, गंदगी और प्रदूषण के कण चिपक जाते हैं। रात को इन सभी को साफ करके सोना जरूरी होता है। वरना, त्वचा पर ओपन पोर्स की समस्या हो सकती है। दिनभर की गंदगी, पसीना और मेकअप को हटाने के लिए रात को सोते समय चेहरे की क्लींजिंग जरूर करें। आपको हमेशा अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए। चेहरे के लिए माइल्ड क्लींजर ही उपयोग में लाएं। ऐसे क्लींजर का चुनाव करें, जो पैराबेन, फ्रेगनेंस और सल्फेट फ्री हो।

2. चेहरे को मॉइश्चराइज करें

चेहरे पर जमी गंदगी को निकालने के बाद, चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे त्वचा मॉइश्चराइज और हाइड्रेट होती है। त्वचा पर नमी बनी रहती है। अगर आप क्लींजिंग के बाद मॉइश्चराइजर नहीं लगाएंगे, तो इससे त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। इसलिए अपने नाइट स्किनकेयर रूटीन में मॉइश्चराइजर जरूर शामिल करें। आपको अपनी स्किन टाइप के अकॉर्डिंग ही मॉइश्चराइजर का चुनाव करना चाहिए। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो फ्रेगनेंस और पैराबेन फ्री मॉइश्चराइजर का ही इस्तेमाल करें। वरना, आपकी त्वचा इरिटेट हो सकती है।

3. चेहरे पर सीरम लगाएं

चेहरे को मॉइश्चराइज करने के बाद आपको सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए। रात को चेहरे पर सीरम लगाना बेहद जरूरी होता है। आपको अपनी त्वचा के अनुसार ही सीरम का उपयोग करना चाहिए। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अगर चेहरे पर झुर्रियां या फाइन लाइंस हैं, तो एंटी-एजिंग सीरम का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा जवां और खूबसूरत नजर आएगी। 25-30 साल की उम्र के बाद की महिलाओं के लिए रेटिनॉल बेस्ड सीरम भी अच्छा होता है।

4. लिप बाम भी लगाएं

चेहरे की त्वचा के साथ ही, होंठों को भी मॉइश्चराइज रखना जरूरी होता है। इसलिए रात को सोते समय होंठों पर लिप बाम भी जरूर लगाएं। लिप बाम, होंठों को मॉइश्चराइज करता है। इससे ड्राई और फटे हुए होंठों से छुटकारा मिलता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source